Last Updated:
DTC बसों में मुफ्त सफर के लिए 1 अगस्त से ‘पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड’ अनिवार्य होगा. 31 जुलाई तक कार्ड बनवा लें, नहीं तो सामान्य टिकट लेकर सफर करना होगा.
बसों में पिंक टिकट नहीं दिया जाएगा.
नई दिल्ली. महिलाओं को डीटीसी और क्लस्टर बसों में मुफ्त सफर के लिए पिंक टिकट नहीं दिया जाएगा. दिल्ली सरकार नई व्यवस्था लागू करने जा रही है. इसके तहत 1 अगस्त से मुफ्त सफर के लिए पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड अनिवार्य होगा. यानी 31 जुलाई के बाद बिना पिंक कार्ड के बगैर महिलाएं सफर नहीं कर पाएंगी. अगर यह कार्ड नहीं बना होगा तो उन्हें सामान्य टिकट खरीदकर सफर करना होगा.
पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड है. इसका उद्देश्य महिलाओं की मुफ्त सफर को अधिक पारदर्शी और सुविधाजनक बनाना है. पहले बस कंडक्टर महिलाओं को मुफ्त पिंक टिकट देता था, लेकिन अब बस में सफर के दौरान कार्ड को मशीन पर टैप करना होगा. टैप करते ही मुफ्त यात्रा का डिजिटल टिकट जनरेट हो जाएगा.
कैसे करें ऑनलाइन आवेदन
पात्र महिलाएं परिवहन विभाग की वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर जाकर ‘पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड’ सेक्शन में आवेदन कर सकती हैं. आवेदन के दौरान आधार कार्ड, एज सर्टिफिकेट और लेटेस्ट पासपोर्ट साइज का फोटो अपलोड करना होगा. सभी जानकारी भरने और दस्तावेज जमा करने के बाद आवेदन ऑनलाइन पूरा हो जाएगा.
ऑफलाइन कार्ड बनाने का तरीका
जो महिलाएं ऑनलाइन आवेदन नहीं कर सकती हैं, वे अपने करीब डीटीसी बस डिपो या अधिकृत काउंटर पर जाकर भी कार्ड बनवा सकती हैं. इसके लिए आधार कार्ड की फोटोकॉपी, पासपोर्ट साइज फोटो और आवश्यक दस्तावेज जमा करने होंगे. दस्तावेजों का सत्यापन होने के बाद आफलाइन स्मार्ट कार्ड जारी किया जाएगा.
इन महिलाओं को मिलेगा लाभ
यह सुविधा केवल दिल्ली में रहने वाली महिलाओं के लिए है. दूसरे राज्यों से आने वाली महिलाओं को यह कार्ड नहीं बनेगा.उनके लिए सामान्य टिकट नियम लागू होंगे और उन्हें सफर के लिए टिकट खरीदना होगा.
31 जुलाई है अंतिम डेट
परिवहन विभाग ने कार्ड बनवाने की अंतिम 31 जुलाई से पहले अपना पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड बनवा लें. इससे 1 अगस्त के बाद भी वे बिना किसी परेशानी के डीटीसी और क्लस्टर बसों में मुफ्त यात्रा का लाभ उठा सकेंगी. सरकार का मानना है कि नई डिजिटल व्यवस्था से यात्रा प्रक्रिया अधिक आसान होगी और टिकट प्रणाली भी पूरी तरह पारदर्शी बनेगी.
About the Author
करीब 20 साल का पत्रकारिता का अनुभव है. नेटवर्क 18 से जुड़ने से पहले कई अखबारों के नेशनल ब्यूरो में काम कर चुके हैं. रेलवे, एविएशन, रोड ट्रांसपोर्ट और एग्रीकल्चर जैसी महत्वपूर्ण बीट्स पर रिपोर्टिंग की. कैंब्रिज…और पढ़ें
