DTC बसों में मुफ्त यात्रा: 1 अगस्त से बदल जाएंगे नियम, महिलाओं को भी लेनी पड़ सकती है टिकट

होमताजा खबरDelhi

DTC बसों में मुफ्त यात्रा: 1 अगस्त से बदल जाएंगे नियम, महिलाएं भी लेंगी ट‍िकट!

Last Updated:

द‍िल्‍ली पर‍िवहन न‍िगम ने महिलाओं की मुफ्त डीटीसी बस यात्रा के लिए नया सर्कुलर जारी किया है. डीटीसी के मुताब‍िक बसों में अब 1 अगस्त 2026 से ‘पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड’ अनिवार्य होगा, वरना मह‍िलाओं को भी ट‍िकट लेकर यात्रा करनी पड़ेगी.

DTC बसों में मुफ्त यात्रा: 1 अगस्त से बदल जाएंगे नियम, महिलाओं को भी लेनी पड़ सकती है टिकट

DTC Buses Free Travel Rules: दिल्ली परिवहन निगम (DTC) ने बसों में महिलाओं की मुफ्त यात्रा योजना को लेकर नया सर्कुलर जारी किया है. इसके अनुसार 1 अगस्त 2026 से DTC और क्लस्टर बसों में मुफ्त यात्रा के नियम बदल जाएंगे. इस योजना का लाभ लेने के लिए अब महिलाओं के पास पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड (Pink Saheli Smart Card) अनिवार्य होगा. बिना इस कार्ड के महिलाओं को सामान्य टिकट लेकर किराया देना होगा.

बता दें क‍ि डीटीसी के न‍ियमों में अगले महीने से बड़ा बदलाव हो रहा है. यह बदलाव पेपर ट‍िकट से स्‍मार्ट कार्ड पर मूव करने के ल‍िए हो रहा है. 1अगस्‍त से मह‍िलाओं को प‍िंक सहेली स्‍मार्ट कार्ड से फ्री यात्रा की सुव‍िधा म‍िलेगी. ज‍िन मह‍िलाओं के पास यह स्‍मार्ट कार्ड नहीं होगा, वे न‍िशुल्‍क यात्रा नहीं कर पाएंगी और उन्‍हें हर कीमत पर बस का क‍िराया देना पड़ेगा. आइए जानते हैं अगले महीने से क्‍या-क्‍या बदलने वाला है..

1 अगस्‍त 2026 से क्या बदलेगा?

  • 31 जुलाई 2026 तक पहले की तरह पेपर Pink Ticket जारी किए जाएंगे.
  • 1 अगस्त 2026 से केवल उन्हीं महिलाओं को Pink Ticket मिलेगा, जिनके पास वैध Pink Saheli Smart Card होगा और वे बस में चढ़ते समय कार्ड टैप करेंगी.
  • जिन महिलाओं के पास Pink Saheli Smart Card नहीं होगा, उन्हें मुफ्त यात्रा का लाभ नहीं मिलेगा और सामान्य किराया देना होगा.

डीटीसी ने क्या दिए निर्देश

  1. सभी कंडक्टर और प्रवर्तन कर्मचारी महिलाओं को 31 जुलाई 2026 से पहले Pink Saheli Smart Card बनवाने के लिए जागरूक करेंगे.
  2. डिपो मैनेजरों को निर्देश दिए गए हैं कि वैध कार्डधारक महिला को मुफ्त यात्रा से वंचित न किया जाए.
  3. बिना कार्ड वाली महिलाओं को विनम्रता से कार्ड बनवाने की जानकारी दी जाए और तब तक सामान्य टिकट जारी किया जाए.
  4. DTC के अनुसार, यह व्यवस्था महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा योजना को पेपर टिकट से स्मार्ट कार्ड आधारित प्रणाली में चरणबद्ध तरीके से बदलने के लिए लागू की जा रही है.

About the Author

प्रिया गौतमSenior Correspondent

Priya Gautam is an accomplished journalist currently working with Hindi.News18.com with over 14 years of extensive field reporting experience. Previously worked with Hindustan times group (Hindustan Hindi) and …और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *