'राम मंदिर में डकैती हुई, दोषियों को फांसी मिले', सुंदरकांड के मंच से केजरीवाल का बड़ा हमला, देशभर में चलाएंगे सिग्नेचर कैंपेन

होमताजा खबरदेश

‘राम मंदिर में डकैती हुई, दोषियों को फांसी मिले’, सुंदरकांड के मंच से केजरीवाल

Last Updated:

Arvind Kejriwal on Ram Mandir: दिल्ली में आयोजित सुंदरकांड पाठ के बाद AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने अयोध्या राम मंदिर में दान चोरी के आरोपों को लेकर केंद्र सरकार और मंदिर ट्रस्ट पर तीखा हमला बोला. उन्होंने देशभर में हस्ताक्षर अभियान शुरू करने का ऐलान करते हुए प्रधानमंत्री के नाम पत्र भेजकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और कड़ी सजा की मांग की. वहीं बीजेपी ने पूरे कार्यक्रम को राजनीतिक नौटंकी बताते हुए आरोप लगाया कि AAP चुनावी फायदे के लिए धार्मिक आयोजनों का इस्तेमाल कर रही है.

राम मंदिर में हुए दान चोरी के मामले पर अरविंद केजरीवाल लगातार हमलावर बने हुए हैं.

राम मंदिर में हुए दान चोरी के मामले पर अरविंद केजरीवाल लगातार हमलावर बने हुए हैं. आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रमुख केजरीवाल ने दिल्ली के रोहिणी स्थित जापानी पार्क में रविवार को सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया. इस पाठ के बाद उन्होंने दान घोटाले को लेकर केंद्र सरकार और मंदिर ट्रस्ट पर तीखा हमला बोला. इस दौरान उन्होंने घोषणा की कि देशभर में हस्ताक्षर अभियान चलाकर प्रधानमंत्री के नाम एक पत्र भेजा जाएगा, जिसमें दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और कड़ी सजा की मांग की जाएगी.

केजरीवाल ने आरोप लगाया कि राम मंदिर में डकैती, चोरी और घोटाला हुआ है. इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि सस्ती जमीन को महंगे दामों पर खरीदा गया, निर्माण कार्य में 40 फीसदी कमीशनखोरी के आरोप लगे और मंदिर परिसर में चोरी की कई घटनाएं सामने आईं. उन्होंने कहा कि रामभक्तों की आस्था के साथ खिलवाड़ हुआ है और भगवान के नाम पर जुटाए गए दान का दुरुपयोग किया गया.

‘डकैतों को फांसी की सजा दिलानी है’

AAP प्रमुख ने कहा कि लोगों को उम्मीद थी कि दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपियों को बचाने की कोशिश की जा रही है और मामले को कमजोर करने के लिए फर्जी एफआईआर तक दर्ज की गईं. केजरीवाल ने कहा, ‘हम लोग सोच रहे थे ऊपर वाले कुछ न कुछ करेंगे लेकिन साफ है वो कुछ नहीं करेंगे. उनके साथी संगठन इसमें शामिल हैं. हर भक्त को कसम खानी है जिसने डकैती की है, जब तक फांसी की सजा नहीं दिला देंगे, चैन से नहीं बैठेंगे. ये मैं नहीं कह रहा. ये श्रीराम चंद्रजी का आदेश है.’ हालांकि, उन्होंने इन आरोपों के समर्थन में कोई नया दस्तावेज या सबूत सार्वजनिक रूप से पेश नहीं किया.

‘भगवान के घर डाका डालना महापाप’

केजरीवाल ने मंच से मौजूद लोगों से अपील की कि वे एक रामभक्त के रूप में इस अभियान का हिस्सा बनें. उन्होंने कहा कि यह किसी राजनीतिक दल का कार्यक्रम नहीं, बल्कि आस्था से जुड़ा अभियान है. उन्होंने लोगों से प्रधानमंत्री के नाम तैयार किए गए पत्र पर हस्ताक्षर करने की अपील करते हुए कहा कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए.

उन्होंने कहा कि ‘भगवान के घर में डाका डालना महापाप है.’ केजरीवाल ने यह भी आरोप लगाया कि कुछ लोग राम के नाम पर राजनीति करते हैं, लेकिन रामभक्तों की भावनाओं की रक्षा करने में विफल रहे हैं. उन्होंने दावा किया कि देशभर में यह हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा ताकि अधिक से अधिक लोग इससे जुड़ सकें.

BJP ने बताया राजनीतिक कार्यक्रम

दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी ने इस कार्यक्रम को पूरी तरह राजनीतिक करार दिया. दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने आरोप लगाया कि सुंदरकांड का आयोजन धार्मिक कम और राजनीतिक ज्यादा है. उन्होंने कहा कि आगामी चुनावों को देखते हुए केजरीवाल अपनी राजनीतिक जमीन मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं.

बीजेपी ने यह सवाल भी उठाया कि वर्ष 2024 में दिल्ली सरकार की ओर से सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में नियमित सुंदरकांड पाठ कराने की जो घोषणा की गई थी, वह बाद में क्यों बंद कर दी गई. बीजेपी का आरोप है कि AAP धार्मिक आयोजनों का इस्तेमाल राजनीतिक लाभ के लिए कर रही है.

About the Author

Saad Omar

साद बिन उमर को पत्रकारिता के क्षेत्र में 15 साल से अधिक का अनुभव है, जिनमें से 12 साल उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता को दिए है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने आज तक, एनडीटीवी, पीटीआई और नया इंडिया जैसे प्र…और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *