दरवाजे की जगह खिड़की, बालकनी की जगह स्विमिंग पूल… किसने बनाया ये अजूबा घर? सुंदरता ऐसी कि नजरें नहीं हटती

Last Updated:

Ghaziabad Amazing House News : कभी-कभी आपको ऐसा घर नजर आता है, जिससे आपकी नजरें हटती ही नहीं. दिल्ली से सटे गाजियाबाद के इंदिरापुरम में ऑरेंज काउंटी सोसायटी में बिल्डर ने एक ऐसा घर बनाया, जिसकी चर्चा देश ही नहीं विदेशों में भी हो रही है. जानिए बिल्डर इस जगह क्या बनाना चाहता था और क्या बना दिया. अमेरिका के फ्लोरिडा में बनी एक इमारत के आर्किटेक्चर ने कैसे दिल्ली-एनसीआर में एक आलीशान घर के रूप आपके बीच आज भी खड़ा है.

यह घर देख कर कोई भी सोचने को मजबूर हो जाएगा कि आखिर इसकी डिजाइन कैसे बनी? साथ ही इसका निर्माण कैसे हुआ होगा? इस उल्टा घर की हर चीज जैसे पिलर, खिड़कियां या दरवाजे सभी उल्टे हैं. फर्नीचर भी आपको उल्टे ही नजर आएंगे. तकरीबन 15 साल पहले यह बिल्डिंग बनाई गई थी. यह उल्टा घर इस इलाके की लैंडमार्क है. इस बिल्डिंग के अंदर हर चीज आपको उल्टी नजर आती है. जैसे, बैठने के लिए बेंच हो या लाइटिंग या फिर पंखे सभी उल्टे नजर आएंगे. इस पूरे इलाके की पहचान यह उल्टा घर है.

जो कोई भी इस उल्टा घर को देखता है वह देखता ही रह जाता है. ऐसा इसलिए क्योंकि ये घर न केवल बाहर बल्कि अंदर से भी उल्टा नजर आता है. अगर आप इस उल्टे घर के सामने से गुजरेंगे तो कुछ समय के लिए आपके कदम जरूर रुक जाएंगे. रिक्शा वाला, ऑटो वाला सभी इस उल्टा घर के बारे में जानते हैं. इसलिए उल्टा घर के आसपास पहुंचने के लिए आपको इसका सिर्फ नाम ही काफी है. अगर आप दिल्ली-एनसीआर में रहते हैं और अभी तक यह उल्टा घर नहीं देखा है, तो आज ही चले आइए गाजियाबाद और देखिए कितना अनोखा है यह उल्टा घर.

ऑरेंज काउंटी सोसायटी के कैंपस में स्थित इस उल्टा घर में क्लब हाउस है. इसे बनाने का आइडिया अमेरिका के फ्लोरिडा शहर में बनी ऐसी ही एक इमारत को देखकर आया था. इंजीनियरिंग की अनोखी मिसाल उल्टा क्लब हाउस की कई खासियतें भी आपको हैरान कर देंगी. इस घर को देखकर आप समझ जाएंगे कि ग्लोबल आइडिया का इस्तेमाल कर कैसे एक घर को लोकल आइकॉन यानी पहचान बनाया जा सकता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

ऑरेंज काउंटी सोसायटी के रहने वाले स्थानीय लोग उल्टा घर बनाने का श्रेय विशाल शर्मा को देते हैं. विशाल शर्मा के दिमाग में ही एक क्लब हाउस बनाने का आइडिया आया था. उन्होंने सोसायटी वालों से कहा कि कुछ अलग हट कर क्लब हाउस बनाया जाना चाहिए. इसके बाद उन्होंने घर की डिजाइन को लेकर काफी अध्ययन किया. और आखिरकार फ्लोरिडा में बनी अनूठी बिल्डिंग की तर्ज पर अपनी सोसायटी में उल्टा घर बनाने का फैसला किया.

ऑरेंज काउंटी सोसायटी के कैंपस में स्थित इस उल्टा घर में क्लब हाउस है. बकौल बिल्डर, इसे बनाने का आइडिया अमेरिका के फ्लोरिडा शहर में बनी ऐसी ही एक इमारत को देखकर आया था. इंजीनियरिंग की अनोखी मिसाल उल्टा क्लब हाउस की कई खासियतें भी आपको हैरान कर देंगी. इस उल्टा घर की हर चीज जैसे पिलर, खिड़कियां या दरवाजे सभी उल्टे हैं. फर्नीचर भी आपको उल्टे ही नजर आएंगे.

ऑरेंज काउंटी सोसायटी के नजदीक रहने वाले कुंदन श्रीवास्तव कहते हैं, ‘तकरीबन 11 साल पहले यह बिल्डिंग बनाई गई थी. यह उल्टा घर इलाके की लैंडमार्क है. इस बिल्डिंग के अंदर हर चीज आपको उल्टी नजर आती है. जैसे, बैठने के लिए बेंच हो या लाइटिंग या फिर पंखे सभी उल्टे नजर आएंगे. इस पूरे इलाके की पहचान यह उल्टा घर है. रिक्शा वाला, ऑटो वाला सभी इस घर के बारे में जानता है. इसलिए उल्टा घर के आसपास पहुंचने के लिए आपको इसका सिर्फ नाम ही काफी है.’

दिल्ली से सटे गाजियाबाद में एक ऐसी अनूठी बिल्डिंग है, जिसके बारे में आपको सुनने के बाद देखने की इच्छा भी प्रबल हो जाएगी. कई बार किसी शहर की पहचान किसी अजूबे से भी होती है. ऐसा ही एक इमारत गाजियाबाद में भी है, जिसे लोग उल्टा घर (Ulta Ghar) के नाम जानते हैं. यह उल्टा घर इलाके में काफी मशहूर है. इंदिरापुरम के ऑरेंज काउंटी सोसायटी (Orange County Society) में बनी यह बिल्डिंग देश का पहला उल्टा घर है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। उत्तर प्रदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *