Last Updated:
Ghaziabad News: यूपी के गाजियाबाद में सबे साइबर गैंग का पर्दाफाश हुआ है. इस मामले में गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट की इंदिरापुरम थाना पुलिस ने ऑनलाइन शॉपिंग (फ्लिपकार्ट कंपनी) के नाम पर साइबर ठगी करने वाले एक बड़े अंतरराज्यीय कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने एक महिला सहित कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
गाजियाबाद: इन दिनों साइबर ठग लोगों को झांसा देकर पैसे ऐंठने के लिए नए-नए पैतरे आजमा रहे हैं, जिससे साइबर फ्रॉड का मामला तेजी से बढ़ता जा रहा है. उत्तर प्रदेश में भी एक ऐसे ही साइबरों ठगों का पर्दाफाश हुआ है. प्रदेश के गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट की इंदिरापुरम थाना पुलिस ने ऑनलाइन शॉपिंग (फ्लिपकार्ट कंपनी) के नाम पर साइबर ठगी करने वाले एक बड़े अंतरराज्यीय कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने एक महिला सहित कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 10 मोबाइल फोन और 20 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं.
शुरुआती जांच में कई राज्यों में हुई साइबर ठगी के मामलों का खुलासा हुआ है. पुलिस के अनुसार, साइबर अपराध रोकथाम अभियान के तहत साइबर पोर्टल से प्राप्त इनपुट पर कार्रवाई करते हुए थाना इंदिरापुरम क्षेत्र में पुलिस ने फ्लैट पर छापा मारकर छह आरोपियों को गिरफ्तार किया. इनके कब्जे से 10 मोबाइल फोन और 20,010 रुपये नकद बरामद किए गए हैं.
ऐसे लोगों को बनाते थे शिकार
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे फ्लिपकार्ट से खरीदारी करने वाले ग्राहकों का डाटा हासिल करते थे. इसके बाद ग्राहकों को कॉल कर भुगतान फेल होने या ऑर्डर से जुड़ी समस्या का झांसा देकर दोबारा पेमेंट कराने के नाम पर साइबर ठगी को अंजाम देते थे. इस गिरोह के तार उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, गुजरात और तेलंगाना समेत कई राज्यों में हुई साइबर ठगी की घटनाओं से जुड़े पाए गए हैं.
अन्य राज्यों तक ठगी का जाल
पुलिस जांच में यह सामने आया है कि आरोपियों ने अलग-अलग राज्यों के कई लोगों को अपना शिकार बनाया. तेलंगाना में दर्ज एक साइबर फ्रॉड मामले से भी इनका संबंध मिला है. अब तक की जांच में करीब ढाई लाख रुपये की साइबर ठगी का खुलासा हुआ है, जबकि पुलिस अन्य मामलों में भी इनके नेटवर्क की जांच कर रही है.
About the Author
आर्यन सेठ, News18 Hindi में डिजिटल डेस्क पर जुड़े हैं और जनवरी 2026 से उत्तर प्रदेश की राजनीति, अपराध, प्रशासन, वायरल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर खबरें लिखते हैं. जामिया मिलिया इस्लामिया दिल्ल…और पढ़ें
