गाजियाबाद में आधी रात खूनी खेल, पति ने पत्नी और एक बेटी को मार डाला, दूसरी बाल-बाल बची

Last Updated:

Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद के खोड़ा इलाके में आधी रात एक ही परिवार में हुई वारदात से सनसनी फैल गई. आरोप है कि राजा अंसारी ने अपनी पत्नी और दो बेटियों पर जानलेवा हमला कर दिया. हमले में पत्नी और 15 साल की बेटी की मौत हो गई, जबकि 14 साल की दूसरी बेटी घायल हो गई.

गाजियाबाद में डबल मर्डर.

गाजियाबाद: यूपी में गाजियाबाद के खोड़ा इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक व्यक्ति पर अपनी पत्नी और दो बेटियों पर जानलेवा हमला करने का आरोप है. हमले में पत्नी और 15 साल की बेटी की मौत हो गई, जबकि 14 साल की दूसरी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई. घटना के बाद पुलिस ने आरोपी पिता राजा अंसारी को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है.

पुलिस के मुताबिक, 22 अगस्त की रात करीब 12:15 बजे खोड़ा थाना पुलिस को लोकप्रिय विहार की गली नंबर-3 में एक महिला और उसकी बेटी की हत्या की सूचना मिली थी. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू की.

चौथी मंजिल पर रहता था परिवार
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी राजा अंसारी मूल रूप से बिहार के अररिया का रहने वाला है. वह लोकप्रिय विहार की गली नंबर-3 स्थित एक मकान की चौथी मंजिल पर अपनी पत्नी बीबी तबस्सुम और दो बेटियों के साथ रहता था. उसकी दोनों बेटियों की उम्र 15 और 14 साल बताई गई है. पुलिस के अनुसार, इसी घर में आरोपी ने कथित तौर पर अपनी पत्नी और दोनों बेटियों पर हमला कर दिया.

पत्नी और 15 साल की बेटी की मौत
हमले में पत्नी बीबी तबस्सुम और 15 साल की बेटी सना तबस्सुम की मौत हो गई. वहीं 14 साल की बेटी रूबी तबस्सुम घायल हो गई. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने घायल बच्ची को तत्काल इलाज के लिए एमजी अस्पताल भेजा. पुलिस के मुताबिक, घायल बेटी फिलहाल खतरे से बाहर है और उसका इलाज चल रहा है.

आरोपी हिरासत में, पूछताछ जारी
घटना के बाद पुलिस ने आरोपी राजा अंसारी को हिरासत में ले लिया. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आखिर उसने इस वारदात को क्यों अंजाम दिया. पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई शुरू कर दी है. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. सहायक पुलिस आयुक्त इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची थी. मामले की जांच की जा रही है और आरोपी से पूछताछ के आधार पर घटना की पूरी वजह सामने आने की उम्मीद है.

About the Author

Abhijeet ChauhanSub-Editor

अभिजीत चौहान, News18 Hindi के डिजिटल विंग में सब-एडिटर हैं. वर्तमान में अभिजीत उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और वायरल ख़बरें कवरेज कर रहे हैं. AAFT कॉलेज से पत्रकारिता की मास्…

और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *