गली के कुत्ते ने ढूंढ निकाली बच्ची की लाश, 4 घंटे से खोज रहे थे मम्मी-पापा, गाजियाबाद गैंगरेप में बड़ा खुलासा

Last Updated:

Ghaziabad Gangrape News: गाजियाबाद के राज नगर एक्सटेंशन इलाके में 7 वर्षीय बच्ची की गैंगरेप और हत्या की कहानी में नया खुलासा हुआ है. मृतक बच्ची की मां ने बताया कि एक गली के कुत्ते ने उनकी बेटी को ढूंढने में मदद की है. बता दें कि बच्ची के साथ कथित तौर पर गैंगरेप किया गया और फिर उसकी निर्ममता से हत्या कर दी गई.

गाजियाबाद लापता बच्ची को कुत्ते ने ढूंढ निकाला.

गाजियाबादः उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के राज नगर एक्स्टेंशन में सात साल की बच्ची के साथ गैंगरेप और फिर उसकी हत्या के मामले में हैरान कर देने वाला खुलासा हुआ है. बच्ची के लापता होने के चार घंटे बाद उसके परिजनों ने उसे मृत अवस्था में एक निर्माणाधीन मकान से बरामद किया है. उन्होंने बताया कि एक आवारा कुत्ते ने बच्ची को खोजने में मदद की. हिन्दुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक मृतक बच्ची की मां ने बताया, “हमने पूरे इलाके और आस-पास बन रही इमारतों में उसे ढूंढा. लेकिन उसका कोई पता नहीं चला. हमने पड़ोसियों से मदद मांगी तो वह भी ढूंढने में मदद करने लगी. करीब 3-4 घंटे बाद शनिवार देर रात लगभग 12:30 बजे हमें एक निर्माणाधीन इमारत के बेसमेंट में बेटी का खून से लथपथ शव मिला.”

बेसमेंट में जाकर अचानक से रुक गया कुत्ता
उन्होंने आगे कहा, “मैं उसका स्कूल में दाखिला कराने ही वाली थी. लेकिन इस घटना ने उसे हमसे छीन लिया. खोजबीन के दौरान एक पड़ोसी और कुछ स्थानीय लोग उस निर्माणाधीन इमारत की ओर गए, जहां एक सुरक्षा गार्ड तैनात था.’ माँ ने बताया, “गार्ड ने हमें बताया कि उसने इमारत से किसी के रोने की आवाज सुनी थी. लेकिन उसे पक्का पता नहीं था क्योंकि उसने वह आवाज सिर्फ एक बार सुनी थी. अंधेरा था, लेकिन हम खोजबीन के लिए अंदर गए. एक आवारा कुत्ता हमारे साथ-साथ चल रहा था. कुछ ही सेकंड बाद, वह बेसमेंट की ओर गया और वहीं रुक गया. हमने कुत्ते पर ध्यान दिया और देखने के लिए उसके पीछे गए. शव वहीं पड़ा था.”

संदिग्धों के घर तक पहुंचे परिवार के लोग
पड़ोसियों ने बताया कि लड़की को ढूंढ रही भीड़ को एक स्थानीय महिला ने बताया कि उसने उन संदिग्धों को देखा था, जो बच्ची को बहला-फुसलाकर इमारत में ले गए थे. महिला ने कहा, “हमें उस घर का सही पता नहीं था, जहां संदिग्ध रहते थे. इसलिए हमने दो स्थानीय लोगों से संपर्क किया, जिन्हें इसकी जानकारी थी. शुरू में वे तैयार नहीं थे, लेकिन जब हमने उन पर दबाव डाला तो उन्होंने हमें उन दोनों संदिग्धों के ठिकाने तक पहुंचाया.” लाश मिलने के बाद, रात करीब 1 बजे पुलिस को इस मामले की जानकारी दी गई.

About the Author

Prashant RaiChief Sub Editor

Prashant Rai am currently working as Chief Sub Editor at News18 Hindi Digital, where he lead the creation of hyper-local news stories focusing on politics, crime, and viral developments that directly impact loc…और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *