Noida: 'स्कॉर्पियो, जलता इंडिकेटर और तमंचा…', गाड़ी को साइड कराने पहुंची पुलिस, अंदर गोली लगे शख्स का शव

Last Updated:

ग्रेटर नोएडा: रात का सन्नाटा, सड़क किनारे खड़ी एक लग्जरी गाड़ी, जलते हुए इंडिकेटर और अंदर ड्राइविंग सीट पर पड़ी खून से लथपथ लाश… यह कोई सस्पेंस थ्रिलर फिल्म का सीन नहीं, बल्कि यूपी के ग्रेटर नोएडा की एक खौफनाक हकीकत है. पुलिस गश्त के दौरान जब गाड़ी को साइड कराने पहुंची, तो ड्राइविंग सीट पर युवक लहूलुहान हालत में मिला और पास ही एक तमंचा (पिस्तौल) भी पड़ा था.

सूरजपुर थाना क्षेत्र में एक प्रॉपर्टी डिलर की कार में डेड बॉडी मिलने से मचा हड़कंप

Noida Crime News: नोएडा पुलिस को थाना सूरजपुर क्षेत्र के अंतर्गत डेल्टा-3 ओ-ब्लॉक की सर्विस रोड पर एक लवारिस गाड़ी में गोले लगे शख्स का शव मिला. पुलिस के अनुसार, गश्त करते हुए जब स्थानीय पुलिस साईं मंदिर गोल चक्कर से डेल्टा-3 ओ-ब्लॉक के तिराहे की ओर जा रही थी तभी डेल्टा सर्विस रोड पर एक कार स्कॉर्पियो कार साइड में खड़ी दिखी. उसकी बैक लाइट एवं आगे की टेल लाइट जल रही थी. गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों ने कार चालक को गाड़ी को हटाने के लिए कहा, जब कोई रिस्पांस नहीं मिला तो पास जाकर देखने की कोशिश की. अंदर देखा तो पाया कि गाड़ी की ड्राइविंग सीट पर बैठे व्यक्ति के शरीर से खून बह रहा है, उसकी बॉडी के पास एक तमंचा भी पड़ा हुआ पाया गया.

सूरजपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की स्कॉर्पियो गाड़ी के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. पेट्रोलिंग कर कर रही स्थानीय पुलिस की यूनिट ने पास जाकर देखा तो खून से लथपथ एक बॉडी पड़ी हुई है और कार के अंदर ही सीट पर एक देसी तमंचा भी पड़ा हुआ है.

नोएडा पुलिस से मिली आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, 12 जुलाई 2026 को सूरजपुर थाना क्षेत्र की पुलिस लेपर्ड (पैट्रोलिंग टीम) इलाके में रूटीन गश्त कर रही थी. गश्त करते हुए पुलिस टीम जब साईं मंदिर गोल चक्कर से डेल्टा-3 ओ-ब्लॉक के तिराहे की तरफ जा रही थी, तभी उनकी नजर सर्विस रोड पर साइड में खड़ी एक नई स्कॉर्पियो-एन कार पर पड़ी. गाड़ी की बैक लाइट और आगे की टेल लाइट जल रही थी.

आवाज दी पर नहीं मिला रिस्पांस
पुलिसकर्मियों को लगा कि किसी ने गलत तरीके से गाड़ी पार्क कर रखी है. उन्होंने दूर से ही कार के चालक को आवाज देकर गाड़ी वहां से हटाने को कहा. जब काफी देर तक अंदर से कोई रिस्पांस (प्रतिक्रिया) नहीं मिला, तो पुलिसकर्मी खुद गाड़ी के पास गए. जब उन्होंने शीशे से अंदर झांका, तो उनके होश फाख्ता हो गए. ड्राइविंग सीट पर बैठा व्यक्ति खून से लथपथ था और उसके शरीर से काफी खून बह रहा था. सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात यह थी कि घायल व्यक्ति के ठीक पास ही एक देसी तमंचा (Pistol) भी पड़ा हुआ था.

अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने तत्काल आला अधिकारियों और फोरेंसिक (Forensic) टीम को मौके पर बुला लिया. पुलिस ने बिना समय गंवाए लहूलुहान व्यक्ति को गाड़ी से निकाला और उपचार के लिए तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया. हालांकि, तब तक काफी देर हो चुकी थी. अस्पताल में जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

जांच के दौरान मृतक की पहचान सौराज (पुत्र प्रेमराज) के रूप में हुई है. 36 वर्षीय सौराज मूल रूप से दिल्ली के जुमरथपुर का रहने वाला था और वर्तमान में सूरजपुर थाना क्षेत्र की ही मिग्सन ग्रीन सोसाइटी में रह रहा था.

हत्या या आत्महत्या? उलझी गुत्थी
फिलहाल पुलिस ने मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को सूचना दे दी है. यह हत्या का मामला है या फिर सौराज ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की है? पुलिस इन सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच कर रही है. मौके से मिले तमंचे और गाड़ी के अंदर से जुटाए गए फोरेंसिक साक्ष्यों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई करेगी.

About the Author

Deep Raj DeepakSub-Editor

Deep Raj Deepak working with News18 Hindi (hindi.news18.com/) Central Desk since 2022. He has strong command over national and international political news, current affairs and science and research-based news. …और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *