Last Updated:
England playing 11 for birmingham odi: हैरी ब्रूक की कप्तानी में इंग्लैंड ने पहले वनडे के लिए अपनी टीम घोषित कर दी है. जैकब बेथेल पहली बार वनडे में ओपनिंग करेंगे, जबकि जोस बटलर अपने करियर का 200वां वनडे मैच खेलने उतरेंगे.
जैकब बेथेल और बेन डकेट करेंगे ओपनिंग.
नई दिल्ली. भारत के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज के पहले वनडे के लिए इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग-11 का ऐलान कर दिया है. हैरी ब्रूक की कप्तानी वाली टीम एक नए ओपनिंग कॉम्बिनेशन के साथ मैदान पर उतरेगी. युवा बल्लेबाज जैकब बेथेल पहली बार वनडे क्रिकेट में पारी की शुरुआत करेंगे और उनके साथ अनुभवी बेन डकेट ओपनिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे. वहीं, विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर के लिए यह मुकाबला बेहद खास होगा, क्योंकि वह इंग्लैंड के लिए अपना 200वां वनडे खेलने जा रहे हैं.
पहली बार ओपनिंग करेंगे जैकब बेथेल
इंग्लैंड ने इस मुकाबले में ओपनिंग कॉम्बिनेशन में बदलाव किया है. जैकब बेथेल को पहली बार वनडे में ओपनिंग की जिम्मेदारी दी गई है. उनके साथ बेन डकेट पारी की शुरुआत करेंगे. टीम मैनेजमेंट को उम्मीद है कि यह नई जोड़ी भारत के खिलाफ तेज शुरुआत दिला सकती है.
मजबूत नजर आ रहा इंग्लैंड का मध्यक्रम
इंग्लैंड का बल्लेबाजी क्रम काफी संतुलित दिखाई दे रहा है. तीसरे नंबर पर अनुभवी जो रूट बल्लेबाजी करेंगे, जबकि कप्तान हैरी ब्रूक चौथे नंबर पर उतरेंगे. विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर पांचवें नंबर पर खेलेंगे. इसके बाद सैम करन और विल जैक्स ऑलराउंडर की भूमिका निभाएंगे. तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी जोफ्रा आर्चर, जोश टंग और सैम करन के कंधों पर होगी. स्पिन विभाग में अनुभवी आदिल राशिद और लियाम डॉसन शामिल हैं. जरूरत पड़ने पर विल जैक्स और जो रूट भी स्पिन गेंदबाजी का विकल्प देंगे.
इंग्लैंड इस वनडे सीरीज में पूरे आत्मविश्वास के साथ उतर रहा है. हाल ही में टीम ने पांच मैचों की टी20 सीरीज में भारत को 4-0 से हराया था. ऐसे में मेजबान टीम अपनी उसी लय को वनडे फॉर्मेट में भी बरकरार रखना चाहेगी.
रोहित-कोहली की वापसी से मजबूत हुआ भारत
दूसरी ओर, भारतीय टीम टी20 सीरीज की निराशा को पीछे छोड़कर वनडे में नई शुरुआत करना चाहेगी. इस सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली की वापसी से बल्लेबाजी को मजबूती मिलेगी. वहीं, जसप्रीत बुमराह 2023 वनडे विश्व कप फाइनल के बाद अपना पहला वनडे मुकाबला खेलते नजर आएंगे. 50 ओवर के फॉर्मेट में भारत की टीम टी20 की तुलना में अधिक संतुलित और अनुभवी मानी जा रही है.
पहले वनडे के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग-11
जैकब बेथेल, बेन डकेट, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम करन, विल जैक्स, जोफ्रा आर्चर, लियाम डॉसन, जोश टंग, आदिल राशिद.
About the Author
शिवम उपाध्याय उभरते हुए खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट विशेषज्ञता का मुख्य क्षेत्र है, लेकिन इसके अलावा हॉकी और बैडमिं…और पढ़ें
