1 डायलॉग सुनते ही भड़क गए थे ऋषि कपूर, बीच रास्ते में राइटर को कार से दिया था उतार, रणबीर ने सुनाया पिता का किस्सा

Last Updated:

दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर अपनी शानदार एक्टिंग के साथ-साथ बेबाक अंदाज और हाजिरजवाबी के लिए भी जाने जाते थे. उनके बेटे रणबीर कपूर ने एक बार ‘द कपिल शर्मा शो’ में उनसे जुड़ा एक ऐसा मजेदार किस्सा सुनाया था, जिसे सुनकर हर कोई हंस पड़ा था.

ऋषि कपूर का अपना था जलवा

नई दिल्ली. रणबीर कपूर ने बताया कि एक बार एक लेखक अपनी फिल्म की स्क्रिप्ट ऋषि कपूर को सुनाना चाहता था. उस समय ऋषि कपूर फिल्म सिटी से शूटिंग खत्म करके घर लौट रहे थे. उन्होंने लेखक से कहा कि वह कार में बैठ जाए और रास्ते में ही कहानी सुना दे.

लेखक ने कहानी सुनानी शुरू की और कहा, “फिल्म की शुरुआत होती है. भीषण गर्मी में एक बेहद दुबला-पतला और भूखा आदमी सड़क पर भाग रहा है. सामने शत्रुघ्न सिन्हा का रथ चल रहा है और आपका किरदार उसी दुबले-पतले आदमी के रूप में एंट्री करता है.’

रणबीर ने सुनाया था किस्सा

इतना सुनते ही ऋषि कपूर ने लेखक को बीच में ही रोक दिया. उन्होंने तुरंत कार रुकवाई और मुस्कुराते हुए पूछा, ‘तुम्हें मैं किस एंगल से भूखा-प्यासा और दुबला-पतला लगता हूं? इसके बाद उन्होंने लेखक से कार से उतरने के लिए कह दिया. रणबीर कपूर का यह किस्सा सुनकर कपिल शर्मा और शो में मौजूद सभी मेहमान जोर-जोर से हंसने लगे. ऋषि कपूर का यह मजाकिया अंदाज आज भी उनके चाहने वालों के बीच खूब याद किया जाता है.

कई हिट देकर किया इंडस्ट्री पर कब्जा

ऋषि कपूर ने साल 1973 में फिल्म ‘बॉबी’ से डिंपल कपाड़िया के साथ बतौर हीरो बॉलीवुड में कदम रखा था. इसके बाद उन्होंने ‘रफू चक्कर’, ‘कभी कभी’, ‘अमर अकबर एंथनी’, ‘खेल खेल में’, ‘धन दौलत’, ‘जिंदा दिल’, ‘दो दूनी चार’ समेत कई यादगार फिल्मों में काम किया और चार दशक से ज्यादा लंबे करियर में अपनी अलग पहचान बनाई.

बता दें कि बात अगर उनकी निजी जिंदगी की बात करें तो ऋषि कपूर ने साल 1980 में अभिनेत्री नीतू कपूर से शादी की थी. दोनों के दो बच्चे हैं. बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी और बेटे रणबीर कपूर. 30 अप्रैल 2020 को लंबे समय तक ल्यूकेमिया (ब्लड कैंसर) से जूझने के बाद ऋषि कपूर का निधन हो गया. उनकी आखिरी फिल्म ‘शर्माजी नमकीन’ उनकी मौत के बाद रिलीज हुई. फिल्म की बची हुई शूटिंग अभिनेता परेश रावल ने पूरी की थी.

About the Author

Munish KumarSenior sub editor

न्यूज 18 हिंदी में एंटरटेनमेंट सेक्शन में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार दिल्ली के रहने वाले हैं. डिजिटल मीडिया में उन्हें 10 साल का अनुभव है.राजधानी कॉलेज (DU) से पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) की पढ…और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *