UP Weather: झमाझम बारिश से हुई नोएडा-गाजियाबाद में सुबह की शुरुआत, यूपी में आज मानसून मचाएगा तांडव?

नोएडा: उत्तर प्रदेश में मंगलवार यानि कि आज 14 जुलाई की की सुबह कई इलाकों में बारिश ने मौसम बदल दिया. जहां लोग भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप से लोग परेशान थे, वही अब मौसम में ठंडक देखी जा रही है. नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद और दिल्ली-एनसीआर में सुबह करीब 4 से 5 बजे के बीच झमाझम बारिश हुई. मौसम विभाग के मुताबिक राहत ज्यादा देर की नहीं है. पूर्वी और पश्चिमी यूपी के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की उम्मीद जताई जा रही है. वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश होने की भी संभावना है.

मौसम विभाग के मुताबिक मेरठ, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, गोंडा, अयोध्या, बस्ती, सिद्धार्थनगर, संतकबीरनगर, महाराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया और सोनभद्र समेत कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं.

पश्चिमी यूपी में भी कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना बनी हुई है, जबकि अधिकांश जिलों के लिए फिलहाल कोई बड़ी मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है.

किन जिलों में तेज हवा का असर?
नोएडा, मेरठ, आगरा, कानपुर, वाराणसी, प्रयागराज, अयोध्या, मिर्जापुर और गाजीपुर समेत कई जिलों में गरज-चमक के दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.

यूपी के किन शहरों में कैसा मौसम?

  • नोएडा/गाजियाबाद: सुबह हुई बारिश से मौसम सुहावना रहा. दिन में बादलों और धूप की आंख-मिचौली देखने को मिल सकती है. कहीं-कहीं हल्की बारिश भी संभव है.
  • लखनऊ: राजधानी में बादल छाए रह सकते हैं. दोपहर में उमस बढ़ सकती है, लेकिन शाम तक कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है.
  • वाराणसी: पूर्वांचल के इस हिस्से में दिनभर बादलों का डेरा रहेगा. गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.
  • गोरखपुर: आज सबसे ज्यादा बारिश वाले इलाकों में शामिल रह सकता है. कई हिस्सों में तेज बारिश की संभावना बनी हुई है.
  • कानपुर: बादल और धूप दोनों देखने को मिलेंगे. शाम या रात में हल्की बारिश हो सकती है.

क्या आज नोएडा में बारिश होगी?
सुबह अच्छी बारिश हो चुकी है. दिन में बादल बने रहेंगे और कुछ इलाकों में हल्की बारिश दोबारा हो सकती है.

क्या आज यूपी में भारी बारिश का अलर्ट है?
पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों, खासकर गोरखपुर मंडल के आसपास, भारी बारिश की संभावना जताई गई है. अन्य जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं.

किन जिलों में तेज हवा चल सकती है?
नोएडा, मेरठ, आगरा, कानपुर, वाराणसी, प्रयागराज, अयोध्या, मिर्जापुर, गाजीपुर समेत कई जिलों में गरज-चमक के दौरान 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं.

क्या आज लखनऊ में बारिश होगी?
लखनऊ में दिनभर बादल रह सकते हैं. दोपहर में उमस बढ़ेगी, लेकिन शाम या रात में हल्की बारिश की संभावना है.

क्या आज मौसम से गर्मी से राहत मिलेगी?
जिन इलाकों में बारिश होगी वहां तापमान में गिरावट और उमस से राहत मिलेगी. जहां बारिश नहीं होगी, वहां धूप निकलने पर उमस बनी रह सकती है.

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *