Noida News : सेक्टर 62 से स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स तक…कैसे इतने चमक रहे नोएडा ये अंडरपास? जानिए लोकेशन

Last Updated:

Noida ki local news : नोएडा की ये जगहें हैरान करती हैं. ये आने-जाने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं हैं. इन लाइटों ने अंडरपास को न केवल रोशन किया है, बल्कि उसे एक पहचान भी दी है. ऐसे ही इस्कॉन मंदिर के पास बना अंडरपास भी शहर की खूबसूरती में चार चांद लगा रहा है. सेक्टर-18 अंडरपास भी देखते ही बनता है. महामाया फ्लाईओवर के पास का इलाका जादुई बगीचे जैसा नजर आता है. रात के समय, फ्लाईओवर और आसपास के पेड़-पौधे गुलाबी और बैंगनी रोशनी में नहा उठते हैं. ये बदलाव शहर के सुंदरीकरण में एक जरूरी चैप्टर की तरह हैं. रात के समय तिरंगे के रंगों जैसी रंग-बिरंगी रोशनी से नहाया इस्कॉन मंदिर के पास के अंडरपास देखते रह जाओगे.

ये तस्वीर ग्रेटर नोएडा से नोएडा में प्रवेश करने वाले द्वार का एक खूबसूरत नजारा दिखाती है. रात के अंधेरे में नीली रोशनी से जगमगाता यह आधुनिक ढांचा काफी आकर्षक लगता है. सड़क पर चलते वाहन और आस-पास की स्ट्रीट लाइट्स इस दृश्य को और भी जीवंत बना देती हैं. कलात्मक चित्रों और आधुनिक डिजाइन वाला यह द्वार नोएडा के डेवलपमेंट और आधुनिक चेहरे का प्रतिनिधित्व करता है. अगर आप दिल्ली-एनसीआर में हैं, तो इस भव्य द्वार को जरूर देखें.

नोएडा के सेक्टर 62 अंडरपास की यह तस्वीर बेहद खास है. लाल रंग की रोशनी ने इस अंडरपास को एक नया रूप दिया है. रात के समय, जब स्ट्रीट लाइट्स की रोशनी और यह लाल रंग मिलता है, तो नजारा बहुत सुंदर लगता है. अंडरपास के स्तंभों पर की गई चित्रकारी भी साफ दिखाई देती है. यह जगह राहगीरों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं है. इस रोशनी ने अंडरपास को न केवल रोशन किया है, बल्कि उसे एक पहचान भी दी है. इसे देखकर लगता है जैसे शहर की रातें कुछ और ज्यादा खूबसूरत हो गई हैं.

नोएडा का सिटी सेंटर अंडरपास अब सिर्फ यातायात का साधन नहीं, बल्कि रात के समय एक दर्शनीय स्थल बन गया है. इसकी दीवारों पर लगी आधुनिक पर्पल (बैंगनी) लाइटिंग ने इसे एक अनूठा और आकर्षक रूप दिया है. रात के समय यहां से गुजरना एक सुखद अनुभव प्रदान करता है और यह शहर की आधुनिकता को दर्शाता है. यात्रियों के लिए यह दृश्य न केवल खूबसूरत है, बल्कि बेहद आनंददायक भी है. यह बदलाव शहर के सुंदरीकरण में एक जरूरी कदम है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

नोएडा में इस्कॉन मंदिर के पास बना यह अंडरपास शहर की खूबसूरती में चार चांद लगा रहा है. रात के समय तिरंगे के रंगों जैसी रंग-बिरंगी रोशनी से नहाया यह अंडरपास राहगीरों के लिए आकर्षण का केंद्र है. इसकी दीवारों पर लगी आधुनिक एलईडी लाइट्स इसे बेहद शानदार और अलग रूप देती हैं. यह न केवल यातायात को सुगम बनाता है, बल्कि यात्रियों को एक सुखद और सुरक्षित अनुभव भी देता है. कलात्मक रंग और रोशनी का यह अनूठा संगम शहरवासियों को बहुत पसंद आ रहा है.

नोएडा प्राधिकरण का सेक्टर-96 स्थित नवनिर्मित भवन आपको हमेशा तिरंगे के रंगों से जगमगाता नजर आएगा. पूरी इमारत पर की गई रोशनी ने इसे दूर से ही आकर्षण का केंद्र बना दिया है. केसरिया, सफेद और हरे रंग की लाइटों से सजा भवन देशभक्ति का एहसास कराएगा. रात के अंधेरे में रोशनी से नहाई इमारत का नजारा बेहद खूबसूरत नजर आएगा और नोएडा ग्रेनो एक्प्रेसवे और सर्विस रोड से गुजरने वाले लोगों का ध्यान भी इस ओर खिंचता रहेगा.

नोएडा सेक्टर-21ए स्थित नोएडा स्टेडियम का स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स भी आपको हमेशा बेहतरीन रंगों से जगमगाता हुआ मिलेगा. रात में जब पूरा परिसर रोशनी से जगमगाया हो तो यहां से गुजरने वाले लोग कुछ पल रुककर इस खूबसूरत नजारे को देखते नजर आते हैं. खेल परिसर की इमारत पर इन खूबसूरत रंगों से इस बिल्डिंग को और आकर्षण का केंद्र बनाती है.

नोएडा का व्यस्त सेक्टर-18 अंडरपास आपको हमेशा स्मूथ रंग बिरंगी रॉलिट से जगमगाता हुआ मिलेगा. ज्यादातर अंडरपास में आपको केसरिया, सफेद और हरे रंग की लाइटिंग का खूबसूरत संयोजन देखने को मिला. यहां से दिन-रात बड़ी संख्या में वाहन गुजरते हैं, ऐसे में रोशनी से सजा अंडरपास वाहन चालकों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बना रहता है. रात के समय रोशनी बिखेरता ये अंडरपास नोएडा की सड़कों पर आकर्षण का केंद्र बनता है.

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर महामाया फ्लाईओवर के पास का इलाका एक जादुई बगीचे जैसा नजर आता है. प्राधिकरण द्वारा कराए गए सौंदर्यकरण और लाइटिंग वर्क के बाद, इस व्यस्त अंडरपास और फ्लाईओवर सूरत आपको पूरी तरह बदली हुई नजर आएगी. रात के समय, फ्लाईओवर और आस-पास के पेड़-पौधे जीवंत गुलाबी और बैंगनी रोशनी में नहा उठते हैं, जो वाहन चालकों और राहगीरों के लिए एक सुखद यात्रा का अनुभव कराते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। उत्तर प्रदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *