DU SOL Admission 2026: अब MBA हेल्‍थकेयर और BSc कंप्‍यूटर साइंस भी पढ़ सकेंगे छात्र

Last Updated:

DU SOL Admission 2026: दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (DU SOL) में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए दाखिले शुरू हो गए हैं. इस बार छात्रों को सिर्फ पारंपरिक कोर्स ही नहीं, बल्कि बदलते जॉब मार्केट को ध्यान में रखते हुए MBA (हेल्‍थकेयर)और BSc कंप्‍यूटर साइंस जैसे दो नए प्रोफेशनल कोर्स भी पढ़ने का मौका मिलेगा. इसके साथ ही एडमिशन प्रक्रिया को और आसान बनाने के लिए WhatsApp के जरिए OTP और जरूरी अपडेट भेजने की सुविधा भी शुरू की गई है.

DU Admission, Admission Guidelines, DU SOL Admission 2026: डीयू में नए कोर्स शुरू हो गए हैं.

DU SOL Admission 2026: दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (SOL) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अंडरग्रेजुएट (UG) और पोस्टग्रेजुएट (PG) पाठ्यक्रमों में दाखिले शुरू कर दिए हैं.14 जुलाई रात 11 बजे से ऑनलाइन एडमिशन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. इस बार छात्रों के लिए दो नए प्रोफेशनल कोर्स MBA हेल्‍थकेयर और BSc कंप्‍यूटर साइंस भी लॉन्च किए गए हैं. इसके अलावा एडमिशन प्रक्रिया को पहले से ज्यादा आसान और डिजिटल बनाया गया है ताकि छात्रों को आवेदन के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो.

शुरू हो गया एडमिशन 

DU SOL में नए सत्र के लिए यूजी और पीजी कोर्सों में दाखिले शुरू हो गए हैं.इच्छुक छात्र आधिकारिक पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इस बार एडमिशन प्रक्रिया को तकनीक के जरिए और सुविधाजनक बनाया गया है ताकि छात्र घर बैठे आसानी से आवेदन पूरा कर सकें.

दो नए कोर्स हुए शुरू

कैंपस ऑफ ओपन लर्निंग (COL) की निदेशक प्रो. पायल मागो ने बताया कि इस सत्र से छात्रों के लिए दो नए कोर्स शुरू किए गए हैं.इनमें MBA (Healthcare)और BSc Computer Science शामिल हैं. इन पाठ्यक्रमों का उद्देश्य छात्रों को आधुनिक उद्योगों की जरूरतों के अनुसार शिक्षा देना और उन्हें बेहतर रोजगार के अवसरों के लिए तैयार करना है.विश्वविद्यालय का मानना है कि इन नए कोर्सों से छात्रों को भविष्य की नौकरियों के लिए बेहतर स्किल्स मिलेंगी.

अब WhatsApp पर भी मिलेगा एडमिशन अपडेट

इस बार DU SOL ने एडमिशन प्रक्रिया में एक नई सुविधा भी जोड़ी है.पोर्टल पर WhatsApp एपीआई एंटीग्रेशन (API Integration)किया गया है. इसका फायदा यह होगा कि आवेदन करने वाले छात्रों को उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP, आवेदन से जुड़े जरूरी अपडेट और अन्य महत्वपूर्ण सूचनाएं सीधे WhatsApp पर मिलेंगी. इससे छात्रों को बार-बार वेबसाइट चेक करने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

इन प्रोफेशनल कोर्सों के एडमिशन पहले से चल रहे हैं

प्रो.पायल मागो ने बताया कि MBA, M.Lib.Sc, B.Lib.Sc और PGDADLM जैसे प्रोफेशनल कार्यक्रमों के लिए दाखिले 17 जून 2026 से ही जारी हैं. इन पाठ्यक्रमों में भी छात्र ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

विदेशी भाषा सीखने का भी मिलेगा मौका

कैंपस ऑफ ओपन लर्निंग के ओपन लर्निंग डेवलपमेंट सेंटर (OLDC)में विदेशी भाषाओं के एक वर्षीय डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स में भी प्रवेश जारी हैं.छात्र यहां कुल आठ विदेशी भाषाओं की पढ़ाई कर सकते हैं. इनमें जर्मन/फ्रेंच/स्पेनिश/इटैलियन/पुर्तगाली/चीनी/जापानी/कोरियाई जैसी भाषाएं शामिल हैं.इन कोर्सों का संचालन दिल्ली विश्वविद्यालय के जर्मनिक एंड रोमांस स्टडीज़ विभाग और ईस्ट एशियन स्टडीज विभाग के सहयोग से किया जा रहा है.

जल्द ऑनलाइन भी उपलब्ध होंगे विदेशी भाषा कोर्स

प्रो. पायल मागो ने बताया कि विश्वविद्यालय जल्द ही इन विदेशी भाषा पाठ्यक्रमों को ऑनलाइन मोड में भी शुरू करने की तैयारी कर रहा है.इसके बाद केवल दिल्ली ही नहीं बल्कि देश के किसी भी राज्य में रहने वाले छात्र घर बैठे इन कोर्सों में दाखिला लेकर पढ़ाई कर सकेंगे.

छात्रों के लिए क्या है खास?

इस बार DU SOL ने केवल नए कोर्स ही नहीं जोड़े हैं, बल्कि पूरी एडमिशन प्रक्रिया को भी अधिक डिजिटल और छात्र-अनुकूल बनाया है. WhatsApp के जरिए अपडेट मिलने की सुविधा, रोजगार आधारित नए कोर्स और विदेशी भाषाओं की पढ़ाई जैसे कदम छात्रों के लिए नए अवसर खोलेंगे.ऐसे में जो छात्र नियमित कॉलेज में दाखिला नहीं ले पाए हैं या नौकरी के साथ पढ़ाई करना चाहते हैं उनके लिए DU SOL इस साल भी एक अच्छा विकल्प बनकर सामने आया है.

About the Author

Dhiraj Raiअसिस्टेंट एडिटर

न्यूज़18 हिंदी (Network 18) डिजिटल में असिस्टेंट एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. न्‍यूज 18 में एजुकेशन, करियर, सक्‍सेस स्‍टोरी पर काम करते हैं. करीब 16 साल से अधिक मीडिया में सक्रिय है. दै…और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *