Last Updated:
Delhi Red Fort: अगर आप इन दिनों दिल्ली में लाल किला घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो पहले यह खबर जान लें. 15 जुलाई से लाल किला आम पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है.
15 जुलाई से लाल किला बंद
Delhi Red Fort: देश की ऐतिहासिक धरोहर ‘लाल किला’ आज, 15 जुलाई 2026 से आम पर्यटकों के लिए पूरी तरह बंद हो गया है.स्वतंत्रता दिवस समारोह की भव्य तैयारियों के चलते यह फैसला लिया गया है. आइए जानते हैं आखिर कब तक बंद रहेगा लाल किला?
सुरक्षा का घेरा
हर साल लाल किला 15 अगस्त को मुख्य केंद्र होता है. इस दिन देश में स्वतंत्रता दिवस का समारोह बड़े जोशों-उल्लास के साथ मनाया जाता है. यहां प्रधानमंत्री तिरंगा फहराते हैं और देश को संबोधित करते हैं. इस कार्यक्रम में हजारों सुरक्षाकर्मी, अधिकारी और गणमान्य अतिथि शामिल होते हैं. जिनके सुरक्षा में कोई चूक न हो, इसके लिए एजेंसियां हफ्तों पहले से ही व्यापक तैयारियां शुरू कर देती हैं.
तैयारियों का दौर
15 जुलाई से 15 अगस्त तक किले के अंदर बैरिकेडिंग, स्टेज निर्माण, सुरक्षा ऑडिट और तकनीकी संस्थापन का कार्य किया जाएगा. इन्हीं सुरक्षा कारणों से किले को आज से ही सुरक्षा एजेंसियों के हवाले कर दिया गया है.
पर्यटकों के लिए जरूरी सूचना
सामान्य दिनों में लाल किला मंगलवार से रविवार, सुबह 9:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक पर्यटकों के लिए खुला रहता है और सोमवार को बंद रहता है. लेकिन, 15 अगस्त की तैयारियों के चलते यह नियमित समय-सारणी अभी पूरी तरह स्थगित है. यह पाबंदी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय, सभी पर्यटकों पर लागू है. जब तक 15 अगस्त के समारोह समाप्त नहीं हो जाते, तब तक किसी भी आगंतुक को अंदर जाने की अनुमति नहीं होगी.
About the Author
Harshita Patel is working with News18 Hindi (hindi.news18.com) Central Desk since 2025. She has a good understanding of national, international, and local news, along with current affairs, gold rates, and resea…और पढ़ें
