Last Updated:
दिल्ली-NCR में वीकेंड पर मौसम कूल रहेगा.बारिश से तापमान गिरेगा. IMD के अनुसार हल्की बारिश और बादल छाए रहेंगे.हवा में नमीं की वजह से उमस भी रहेगी. हालांकि भारी बारिश की संभावना अभी नहीं दिख रही है.
दिल्ली-एनसीआर में हवा में नमी के चलते उमस रहेगी.
नई दिल्ली. दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए गुड न्यूज है. यहां पर इस वीकेंड मौमस कूल-कूल रहेगा. लोगों को उमस और गर्मी से पूरी राहत मिलने की उम्मीद है. मौसम विभाग (IMD) के अनुसार अगले कुछ दिनों तक आसमान में बादल छाए रहेंगे. कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी और मौमस कूल कूल रहेगा.यानी आप इस वीकेंड घूमने का प्लान बना सकते हैं.
IMD के अनुसार वीकेंड यानी शनिवार और रविवार को बदला-बदला रहेगा. आसमान बादल छाए रहेंगे और कुछ इलाकों में हल्की बारिश या फुहारें पड़ सकती हैं. कहीं-कहीं गरज के साथ बारिश होने की भी संभावना है. हालांकि आईएमडी ने यह स्पष्ट किया है कि वीकेंड में दिल्ली-एनसीआर में तेज बारिश होने के संकेत फिलहाल नहीं हैं.
आईएमडी के अनुसार बारिश और बादलों की वजह से अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. हालांकि इस बात के भी संकेत मिले हैं कि हवा में नमी अधिक रहने के कारण लोगों को दिन में उमस का सामना भी करना पड़ सकता है. मौसम विभाग का कहना है कि बादलों के बावजूद नमी अधिक होने से गर्मी का एहसास बना रहेगा.
मौसम विभाग के अनुसार हवा की रफ्तार सामान्य रहने की संभावना है. यानी आंधी या तेज हवाओं के चलने की संभावना नहीं है. 10 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से पूर्वी या दक्षिण-पूर्वी दिशा की हवाएं चल सकती हैं. हालांकि मौमस विभाग ने यह भी चेतावनी दी है कि यदि कहीं गरज वाले बादल आते हैं तो उस दौरान हवा की गति कुछ समय के लिए बढ़ सकती है.
मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल दिल्ली-एनसीआर में येलो अलर्ट है. स्थानीय स्तर पर बनने वाले बादलों के कारण कुछ इलाकों में अचानक हल्की बारिश हो सकती है, जबकि कुछ हिस्से में सूखे भी रह सकते हैं.
विशेषज्ञों का अनुमान है कि दिल्ली-एनसीआर में अच्छी बारिश के लिए अभी कुछ और इंतजार करना पड़ सकता है. ऐसे में लोगों को धूप और उमस दोनों से बचाव की सलाह दी गई है. वीकेंड में बाहर घूमने योजना बना सकते हैं. मौसम कभी भी करवट ले सकता है.
About the Author
करीब 20 साल का पत्रकारिता का अनुभव है. नेटवर्क 18 से जुड़ने से पहले कई अखबारों के नेशनल ब्यूरो में काम कर चुके हैं. रेलवे, एविएशन, रोड ट्रांसपोर्ट और एग्रीकल्चर जैसी महत्वपूर्ण बीट्स पर रिपोर्टिंग की. कैंब्रिज…और पढ़ें
