इस्तांबुल से दिल्ली आई 2 हसीना, बॉडी में छिपाया था 1 किलो सोना, एयरपोर्ट पर कैसे खुला बाजू वाला राज?

होमताजा खबरDelhi

2 हसीनाएं, बॉडी में छिपा था 1KG सोना, एयरपोर्ट पर कैसे खुला बाजू वाला राज?

Last Updated:

दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर कस्टम्स की AIU टीम ने गोल्ड स्मगलिंग की बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया. इस्तांबुल से आईं दो महिला यात्रियों के पास से करीब एक किलोग्राम सोना बरामद हुआ. मेटल डिटेक्टर में अलर्ट मिलने के बाद दोनों की तलाशी ली गई और पूरा मामला सामने आ गया. फिलहाल कस्टम्स ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

बाजूबंद में छिपा था एक किलोग्राम सोना

दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर गोल्ड स्मगलिंग का बड़ा खुलासा हुआ है. AIU की टीम ने दो महिला यात्रियों को पकड़ा है. दोनों ने करीब एक किलोग्राम सोना अपने पास छुपा रखा था. चलिए आप को बताते हैं आखिर कैसे दोनों को पकड़ा गया?

जानकारी के मुताबिक, 5 अगस्त 2026 को दोनों महिलाएं इस्तांबुल से दिल्ली पहुंची थीं. कस्टम्स अधिकारियों ने APIS (Advance Passenger Information System) प्रोफाइलिंग के आधार पर दोनों यात्रियों को संदिग्ध मानते हुए उन पर नजर रखी. ग्रीन चैनल पार करने के बाद दोनों को जांच के लिए रोक लिया गया.

ऐसे शक के घेरे में आईं महिलाएं

सबसे पहले उनके सामान की एक्स-रे मशीन से जांच की गई, लेकिन बैगेज में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली. इसके बाद अधिकारियों ने DFMD (Door Frame Metal Detector) से दोनों की स्क्रीनिंग कराई. जांच के दौरान मेटल डिटेक्टर ने अलर्ट दिया, जिसके बाद कस्टम्स टीम को शक और गहरा गया. इसके बाद दोनों की तलाशी ली गई.

शुरुआती तलाशी में कुछ खास नहीं मिला। लेकिन कुछ देर बाद अधिकारियों का ध्यान दोनों महिलाओं की बाजुओं पर गया. दोनों महिलाओं ने अपनी ऊपरी बाजुओं पर बाजूबंद पहन रखे थे. देखने में वे सामान्य आभूषण लग रहे थे. लेकिन जांच में पता चला कि वे सोने से बने थे.

चांदी की परत से छिपाया सोना

तस्करों ने सोने पर चांदी की परत चढ़ा दी थी. मकसद था जांच एजेंसियों को धोखा देना. ताकि सोना आसानी से एयरपोर्ट से बाहर निकल जाए. लेकिन उनकी चाल काम नहीं आई. कस्टम्स ने दोनों महिलाओं के पास से करीब एक किलोग्राम सोना बरामद किया.

बरामदगी के बाद गोल्ड स्मगलिंग का मामला दर्ज किया गया. अब जांच का दायरा बढ़ा दिया गया है. अधिकारी यह पता लगा रहे हैं कि दोनों महिलाएं किसी अंतरराष्ट्रीय तस्करी गिरोह से जुड़ी हैं या नहीं.

अब पूरे नेटवर्क की जांच

यह भी जांच की जा रही है कि सोना किसके लिए लाया गया था. इसके पीछे कौन लोग हैं और इस नेटवर्क में कितने लोग शामिल हैं. कस्टम्स अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है. पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

About the Author

Harshita Patel

Harshita Patel is working with News18 Hindi (hindi.news18.com) Central Desk since 2025. She has a good understanding of national, international, and local news, along with current affairs, gold rates, and resea…

और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *