पार्टी से गद्दारी करने वालों पर चला AAP का हंटर, MCD चुनाव में क्रॉस वोटिंग को लेकर 3 पार्षद सस्पेंड

होमताजा खबरDelhi

MCD चुनाव में क्रॉस वोटिंग पर 3 पार्षद सस्पेंड, AAP ने लिया ऐक्शन

Last Updated:

एमसीडी के वार्ड समिति चुनावों में हुई क्रॉस वोटिंग और धोखेबाजी से तिलमिलाई आम आदमी पार्टी अपने तीन बागी पार्षदों को तुरंत प्रभाव से पार्टी से सस्पेंड कर बाहर का रास्ता दिखा दिया है. दिल्ली ‘आप’ अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने ‘एक्स’ पर इस सख्त कार्रवाई की मुनादी करते हुए साफ कर दिया कि पार्टी और जनता के जनादेश के साथ गद्दारी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगी.

सौरभ भारद्वाज ने ‘आप’ के तीन पार्षदों को निलंबित करने की घोषणा की. (फाइल फोटो)

नई दिल्ली. आम आदमी पार्टी (आप) ने बृहस्पतिवार को एमसीडी के अपने तीन पार्षदों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया. पार्टी ने एक दिन पहले वार्ड समिति चुनाव में क्रॉस वोटिंग का आरोप लगाया था. दिल्ली ‘आप’ अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर इसकी घोषणा की. निलंबित किए गए पार्षदों में पश्चिमी क्षेत्र की निर्मला देवी (शर्मा), पश्चिमी क्षेत्र की कृष्णा देवी राघव और सिटी एसपी जोन की सुल्ताना आबाद शामिल हैं.

पार्टी ने कहा कि निलंबित किए गए पार्षदों ने नगर निगम के चुनाव में क्रॉस वोटिंग की थी. पार्टी ने यह भी आरोप लगाया कि पश्चिमी क्षेत्र में एक अध्यक्ष का चुनाव भी क्रॉस वोटिंग के जरिए हुआ. दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) में आप के नेता प्रतिपक्ष अंकुश नारंग ने ‘एक्स’ पर जारी बयान में कहा, ‘पश्चिमी क्षेत्र में अध्यक्ष का चुनाव क्रॉस वोटिंग के जरिए हुआ. वहीं, सिटी एसपी जोन में पार्टी के खिलाफ क्रॉस वोटिंग करने वाले पार्षदों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है.’

पार्टी ने कहा कि उसका संदेश साफ है कि ‘जनादेश और पार्टी के साथ विश्वासघात किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.’ पार्टी ने कहा कि पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी. उसने कहा, ‘चुनाव कोई एक व्यक्ति नहीं, बल्कि पूरी पार्टी मिलकर लड़ती है.’

सिटी एसपी जोन में शुरुआत में आप के सात, भाजपा के चार और फॉरवर्ड ब्लॉक का एक पार्षद था. लेकिन नतीजे घोषित होने पर भाजपा उम्मीदवार उषा शर्मा को सात वोट मिले और वह अध्यक्ष चुनी गईं, जबकि आप उम्मीदवार को पांच वोट मिले. आप के दो पार्षदों की क्रॉस वोटिंग के कारण भाजपा उम्मीदवार की जीत हुई.

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) की 12 में से 10 वार्ड समितियों में अध्यक्ष का पद जीत लिया. साथ ही, निगम की स्थायी समिति की छह में से पांच सीटों पर भी जीत दर्ज की. आम आदमी पार्टी (आप) ने बाकी दो वार्ड समितियों के अध्यक्ष पद और स्थायी समिति की एक सीट पर जीत हासिल की. इन नतीजों के बाद 18 सदस्यीय स्थायी समिति में भाजपा का बहुमत और मजबूत हो गया है. अब समिति में भाजपा के 12 और आम आदमी पार्टी (आप) के छह सदस्य हैं.

About the Author

Rakesh Ranjan Kumar

राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *