कार्तिक आर्यन के इशारे पर नाचे इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन, 'धीमे-धीमे' पर थिरके फुटबॉलर, वीडियो हुआ VIRAL

Last Updated:

बॉलीवुड और फुटबॉल का एक शानदार संगम इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. कार्तिक आर्यन ने ऐसा वीडियो शेयर किया है, जिसने फैंस का दिल जीत लिया. वीडियो में इंग्लैंड के कप्तान और स्टार फुटबॉलर हैरी केन, कार्तिक के सुपरहिट गाने ‘धीमे-धीमे’ का आइकॉनिक हुक स्टेप करते नजर आ रहे हैं.। पेनल्टी चैलेंज के बाद दोनों का यह मजेदार डांस सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इसे साल का सबसे दिलचस्प क्रॉसओवर बता रहे हैं.

ख़बरें फटाफट

कार्तिक आर्यन का हैरी केन के साथ वीडियो वायरल हो रहा है.

नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन की एक नई सोशल मीडिया पोस्ट इन दिनों इंटरनेट पर खूब सुर्खियां बटोर रही है. इस बार उन्होंने मनोरंजन और खेल की दुनिया को एक साथ जोड़ते हुए ऐसा वीडियो शेयर किया है, जिसे देखकर उनके फैंस ही नहीं, बल्कि फुटबॉल प्रेमी भी काफी एक्साइटेंड हैं. वीडियो में इंग्लैंड फुटबॉल टीम के कप्तान और एफसी बायर्न म्यूनिख के स्टार स्ट्राइकर हैरी केन कार्तिक के सुपरहिट गाने ‘धीमे-धीमे’ का आइकॉनिक हुक स्टेप करते नजर आ रहे हैं.

वीडियो की शुरुआत एक मजेदार पेनल्टी चैलेंज से होती है. इसमें हैरी केन और जर्मन फुटबॉल स्टार थॉमस मुलर अपनी शानदार फिनिशिंग स्किल्स दिखाते हैं. इसके बाद कार्तिक आर्यन पूरे माहौल में बॉलीवुड का तड़का लगा देते हैं. वह हैरी केन को अपने लोकप्रिय गाने ‘धीमे-धीमे’ का मशहूर हुक स्टेप करने का चैलेंज देते हैं.

दिलचस्प बात यह रही कि हैरी केन ने बिना किसी झिझक के यह चुनौती स्वीकार कर ली. वह मुस्कुराते हुए कार्तिक के साथ डांस स्टेप करते दिखाई देते हैं. दोनों की शानदार केमिस्ट्री और मस्ती भरे अंदाज ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है. फैंस इस अनोखे क्रॉसओवर की जमकर तारीफ कर रहे हैं और इसे खेल व मनोरंजन का बेहतरीन मेल बता रहे हैं.

View this post on Instagram

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *