Last Updated:
राज बब्बर की बेटी जूही बब्बर आज 47वां जन्मदिन मना रही हैं. एक्ट्रेस के बर्थडे के मौके पर पति अनूप सोनी ने इंस्टाग्राम पर प्यार भरा वीडियो शेयर कर उन्हें बधाई दी. उन्होंने अपनी पत्नी के लिए प्यार भरा स्पेशल वीडियो शेयर किया है जिसमें जूही की अलग-अलग झलक दिखती है. इस वीडियो पर कई लोगों ने रिएक्ट कर जूही को जन्मदिन की बधाई दी है.
जूही बब्बर का आज 47वां जन्मदिन है.
नई दिल्ली. राज बब्बर और नादिरा की बेटी जूही बब्बर आज अपना 47वां जन्मदिन मना रही हैं. एक्ट्रेस के खास दिन पर उनके पति अनूप सोनी ने स्पेशल वीडियो शेयर किया है. अनूप सोनी ने पत्नी जूही बब्बर को जन्मदिन की बधाई देने के लिए इंस्टाग्राम पर प्यार भरा वीडियो शेयर किया है. ये एक मोंटाज वीडियो है जिसमें जूही के अलग-अलग अंदाज और उनकी मनमोहक मुस्कान देखने को मिल रही है.
अनूप सोनी ने इंस्टाग्राम पर पत्नी के लिए प्यार भरा पोस्ट लिखा है. वो लिखते हैं, ‘जन्मदिन मुबारक हो, मेरी जूही! भगवान करे कि आने वाला साल आपके लिए अनगिनत खुशियां, बेपनाह प्यार और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए. रंगमंच और सिनेमा के पर्दे पर आपको अपार सफलता मिले और एक कलाकार के रूप में आप अपने काम से हमेशा तृप्त रहें. आपका यह खास दिन बेहद यादगार बने’.
यहां देखें वीडियो
View this post on Instagram
