दिल्ली बीजेपी में नई टीम का ऐलान, कई चेहरों को मिला प्रमोशन, बूथ से लेकर चुनावी रणनीति पर फोकस

होमताजा खबरDelhi

दिल्ली बीजेपी में नई टीम का ऐलान, बूथ से लेकर चुनावी रणनीति पर फोकस

Last Updated:

बीजेपी की नई टीम में संगठनात्मक अनुभव और सामाजिक संतुलन का ध्यान रखा गया है, ताकि दिल्ली के सभी क्षेत्रों और वर्गों का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित हो सके. आगामी विधानसभा और स्थानीय निकायों से जुड़े संगठनात्मक अभियानों को देखते हुए यह फेरबदल भाजपा के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

दिल्ली बीजेपी में कई बदलाव किए गए हैं. (फाइल फोटो)

नई दिल्ली. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की दिल्ली इकाई में संगठन को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से सोमवार को बड़ा संगठनात्मक फेरबदल किया गया. दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने नई प्रदेश टीम की घोषणा करते हुए कई महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्तियों का ऐलान किया. पार्टी की ओर से जारी आदेश के अनुसार ये सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी.

जारी आदेश में कहा गया है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की अनुमति तथा राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ विचार-विमर्श के बाद दिल्ली प्रदेश के नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है. पार्टी का मानना है कि नई टीम संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और आगामी राजनीतिक एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने में अहम भूमिका निभाएगी.

प्रदेश संगठन में 10 नेताओं को उपाध्यक्ष बनाया गया है. इनमें राजेश भाटिया, सुनील यादव, रेखा पांडे मिश्र, कौशल मिश्रा, सारिका जैन, विनोद बहेती, विक्रम बिधूड़ी, रंजीत कश्यप, सोना कुमारी और विजय सोलंकी शामिल हैं. वहीं महामंत्री पद की जिम्मेदारी विष्णु मित्तल, योगिता सिंह और मोहन लाल गिहारा को सौंपी गई है. जारी सूची में आगे अन्य संगठनात्मक पदों पर भी नियुक्तियों की घोषणा की गई है. इनमें सतीश गर्ग को कोषाध्यक्ष बनाया गया है. इसके अलावा मंत्रियों एवं अन्य पदाधिकारियों के नाम भी सूची में शामिल किए गए हैं.

पार्टी सूत्रों के अनुसार नई टीम में संगठनात्मक अनुभव और सामाजिक संतुलन का ध्यान रखा गया है, ताकि दिल्ली के सभी क्षेत्रों और वर्गों का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित हो सके. आगामी विधानसभा और स्थानीय निकायों से जुड़े संगठनात्मक अभियानों को देखते हुए यह फेरबदल भाजपा के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है. प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा द्वारा जारी आदेश के साथ ही सभी नव-नियुक्त पदाधिकारी तत्काल प्रभाव से अपनी जिम्मेदारियां संभालेंगे.

About the Author

प्रियंका काण्डपालवरिष्ठ संवाददाता

आज तक से टीवी पत्रकारिता शुरू करने वाली प्रियंका कांडपाल को अब तक तकरीबन 11 साल का अनुभव है. तकरीबन चार साल आज तक में रिपोर्टिंग के साथ एंकरिंग भी कर चुकी हैं. उसके बाद इंडिया टीवी में पांच साल तक काम किया. 201…और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *