स्टारकिड ने डायरेक्शन से किया डेब्यू, दी 2 ब्लॉकबस्टर, एक्टर बनते ही हुआ FLOP, किया बचपन का चौंकाने वाला खुलासा

Last Updated:

फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे कई स्टारकिड्स हुए हैं, जिन्होंने एक्टिंग से लेकर प्रोडक्शन और डायरेक्शन किया, लेकिन सफल नहीं हो सके. बॉलीवुड में एक अच्छी शुरुआत की. फिर भी उनका एक्टिंग करियर कभी उस ऊंचाई तक नहीं पहुंच पाया जिसकी उम्मीद थी. यहां हम आपको एक ऐसे ही एक्टर के बारे में बताने जा रहे हैं.

स्टारकिड होने के मतलब यह नहीं है कि आपको आसानी से काम मिल जाए. अगर ऑडियंस नकार देती है, तो स्टारकिड्स कितनी भी कोशिश कर ले, अपनी फिल्में खुद ही प्रोड्यूस करने लगे, तो भी उसे सक्सेस नहीं मिल सकती. यहां हम आपको एक ऐसे ही स्टारकिड के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने बतौर डायरेक्टर शुरुआत अच्छी की. दो अच्छी फिल्में बनाई. लेकिन एक्टर के तौर पर कभी स्थापित नहीं हो सका. हालांकि, बाद में डायरेक्टर के तौर पर भी फ्लॉप हुआ. फिल्में प्रोड्यूस की, तो यहां काम नहीं बन पाया. अब बचपन के एक खुलासे की वजह से चर्चा में है. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम वीडियोग्रैब)

ये स्टारकिड कोई और नहीं बल्किल सलीम खान का सबसे छोटा बेटा सोहेल खान हैं. सोहेल की तुलना अक्सर सलमान खान से की गई. अब, कुणाल खेमू के शो ‘अलायंस’ में आकर उन्होंने अपने बचपन के एक दर्दनाक अनुभव के बारे में बात की. इससे वह फिर से चर्चा में आ गए.

सोहेल खान ने एक्टिंग में आने से पहले फ़िल्म इंडस्ट्री में कैमरे के पीछे से अपना सफ़र शुरू किया था. उन्होंने 1997 की एक्शन थ्रिलर ‘औज़ार’ से डायरेक्टर के तौर पर डेब्यू किया, जिसमें सलमान खान, संजय कपूर और शिल्पा शेट्टी थे. फ़िल्म ने बॉक्स ऑफ़िस पर ठीक-ठाक प्रदर्शन किया और उन्हें एक फ़िल्ममेकर के तौर पर स्थापित किया. इसके बाद सोहेल खान ने 1998 की रोमांटिक ड्रामा ‘प्यार किया तो डरना क्या’ बनाई, जिसमें सलमान खान, काजोल, अरबाज़ खान और धर्मेंद्र थे. यह फ़िल्म उस साल की सबसे बड़ी कमर्शियल हिट्स में से एक साबित हुई और 90 के दशक के आखिर की सबसे पॉपुलर फ़ैमिली एंटरटेनर फ़िल्मों में से एक बनी रही. फ़िल्ममेकर के तौर पर सफलता मिलने के बाद, उन्होंने अपना ध्यान एक्टिंग की ओर लगाया.

Add News18 as
Preferred Source on Google

सोहेल खान ने 2002 की रोमांटिक कॉमेडी ‘मैंने दिल तुझको दिया’ से एक्टिंग में डेब्यू किया, जिसे उन्होंने लिखा, डायरेक्ट और प्रोड्यूस भी किया था. हालांकि फ़िल्म ने लोगों में उत्सुकता जगाई, लेकिन इसे मिले-जुले रिव्यू मिले और बॉक्स ऑफ़िस पर यह उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई. बाद में वह ‘कृष्णा कॉटेज’, ‘आर्यन’, ‘सलाम-ए-इश्क़’, ‘हीरोज़’, ‘वीर’ और ‘ट्यूबलाइट’ जैसी फ़िल्मों में नज़र आए.

जहां सोहेल खान प्रोड्यूसर और फ़िल्ममेकर के तौर पर इंडस्ट्री में एक्टिव रहे, वहीं उनका एक्टिंग करियर कभी भी उनके बड़े भाई सलमान जितनी कमर्शियल सफलता हासिल नहीं कर पाया. पर्सनल लाइफ़ की बात करें तो, सोहेल ने कई सालों तक रिलेशनशिप में रहने के बाद 1998 में फ़ैशन डिज़ाइनर और एंटरप्रेन्योर सीमा सजदेह से शादी की.

सोहेल खान की लव स्टोरी तब चर्चा में आई जब उन्होंने बताया कि शादी को आधिकारिक तौर पर रजिस्टर कराने से पहले ही वे भागकर शादी कर चुके थे. इस कपल के घर 2000 में उनके पहले बेटे, निर्वाण खान का जन्म हुआ. एक दशक से भी ज़्यादा समय के बाद दूसरे बेटे योहान खान के पिता बने. योहान का जन्म 2011 में सरोगेसी के ज़रिए हुआ था. शादी के लगभग 24 साल बाद सोहेल और सीमा ने साल 2022 में तलाक के लिए अर्ज़ी दी और आपसी सहमति से अलग हो गए. शादी खत्म होने के बावजूद, दोनों ने अपने बेटों की परवरिश मिलकर की है और अक्सर परिवार के लिए अच्छे रिश्ते बनाए रखने के बारे में बात की है.

हाल ही में, रियलिटी शो ‘अलायंस’ में सोहेल खान और सीमा सजदेह एक साथ नजर आए. इस दौरान, दोनों ने अपने रिश्ते, बच्चों की परवरिश के सफ़र और तलाक के बाद की ज़िंदगी के बारे में खुलकर बात की. सोहेल बचपन के एक बहुत ही निजी ट्रॉमा (सदमे) के बारे में बात करने की वजह से भी सुर्खियों में रहे.

सोहेल खान ने कहा, “जब मैं छोटा था तो किसी ने मेरा यौन उत्पीड़न किया था और मैंने सालों तक इस बात को अपने अंदर दबाए रखा. जब मैं बड़ा हुआ और वयस्क हुआ, तो मैंने अपने पिता को यह बात बताई. मैंने उनसे कहा, ‘डैडी, मेरे साथ ऐसा हुआ था.’ उन्होंने कहा, ‘बेटा, तुमने इतने सालों तक इसे अपने अंदर दबाए रखा.’ मैंने कहा, ‘मुझे बहुत अफ़सोस है, लेकिन मुझे यह बताने में बहुत शर्म आ रही थी.’ इसमें मेरी कोई गलती नहीं थी, लेकिन मुझे शर्म महसूस हो रही थी. इसलिए मैं अपने बच्चों से हमेशा कहता रहता हूं कि चाहे कुछ भी हो, मुझे सब कुछ बताओ.”

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *