साल 2001 में आई फिल्म रहना है तेरे दिल में भले ही बॉक्स ऑफिस पर कोई बड़ा कमाल नहीं दिखा पाई थी. लेकिन इस फिल्म का गाना ‘जरा ज़रा’ ऐसा हिट हुआ कि आज भी लोग इसे उतने ही प्यार से सुनते हैं. इस खूबसूरत गाने को मशहूर सिंगर बॉम्बे जयश्री ने अपनी दिल छू लेने वाली आवाज में गाया था. वहीं इसका संगीत हैरिस जयराज ने दिया था और बोल समीर ने लिखे थे. फिल्म में ये गाना रोमांटिक तरीके से शूट किया गया है. आर माधवन और दिया मिर्जी की जोड़ी को भी इसमें काफी पसंद किया गया था. आज भी बारिश होते ही लोग इस गाने को याद करने लगते हैं. रिलीज़ के करीब 25 साल बाद भी लोग इस गाने को भूल नहीं पाए हैं.
बारिश होते ही लोगों को याद आता है ये गाना, रोमांटिक गानों की है शान, 25 साल बाद भी लोगों का फेवरेट
