Delhi Laxmi Yojana: योजना अप्रूव, उसके बाद पोर्टल और फ‍िर स्‍क्रूटनी… द‍िल्‍ली की लेडीज जान लें रक्षाबंधन से पहले या बाद में, कब आएगी पहली क‍िश्‍त

होमताजा खबरDelhi

दिल्ली लक्ष्मी योजना: रक्षाबंधन से पहले या बाद में, कब आएगी पहली क‍िश्‍त

Last Updated:

Rekha Gupta News: दिल्ली की रेखा गुप्‍ता सरकार ने लक्ष्मी योजना को मंजूरी दे दी है. अब सरकार पोर्टल शुरू करने जा रही है, ज‍िसमें मह‍िलाओं के अप्‍लाई करने के बाद स्‍क्रूटनी होगी और फ‍िर पात्र महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 2500 रुपये म‍िलेंगे. 1 अगस्त से पोर्टल शुरू होगा और रक्षाबंधन पर पहली किस्त मिलेगी.

द‍िल्‍ली लक्ष्‍मी योजना को मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्‍ता की अध्‍यक्षता में हुई बैठक में मंजूरी म‍िल गई है.

नई दिल्ली: दिल्ली की लाखों महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में दिल्ली लक्ष्मी योजना को मंजूरी दे दी गई है. इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी. सरकार ने साफ कर दिया है कि योजना का पोर्टल 1 अगस्त से शुरू होगी औ जिसके बाद आवेदन, डॉक्‍यूमेंट्स की स्क्रूटनी और पात्रता की पुष्टि की जाएगी. इन सभी प्रक्रियाओं के पूरा होने के बाद रक्षाबंधन के अवसर पर पहली किस्त लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में भेजने की तैयारी है.

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने योजना को मंजूरी मिलने के बाद कहा कि यह दिल्ली की महिलाओं के लिए बेहद खुशी का दिन है. उन्होंने कहा कि सरकार ने चुनाव के दौरान जो वादा किया था और उसे पूरा करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है. उन्होंने बताया कि योजना को औपचारिक मंजूरी मिल चुकी है और अब इसके क्रियान्वयन की प्रक्रिया शुरू होगी.

1 अगस्त से शुरू होगा पोर्टल
सरकार के मुताबिक, 1 अगस्त से दिल्ली लक्ष्मी योजना का ऑनलाइन पोर्टल शुरू कर दिया जाएगा. इस पोर्टल पर पात्र महिलाएं अपना पंजीकरण करा सकेंगी और आवश्यक दस्तावेज अपलोड कर सकेंगी. आवेदन के दौरान लाभार्थियों को अपनी पहचान, निवास, बैंक खाते और अन्य जरूरी दस्तावेज उपलब्ध कराने होंगे. सरकार का उद्देश्य पूरी प्रक्रिया को डिजिटल और पारदर्शी बनाना है ताकि पात्र महिलाओं को बिना किसी परेशानी के योजना का लाभ मिल सके.

आवेदन के बाद होगी स्क्रूटनी
सरकार ने स्पष्ट किया है कि आवेदन करने के बाद सीधे पैसे नहीं भेजे जाएंगे. पहले सभी आवेदनों की स्क्रूटनी (जांच) होगी. इस दौरान अधिकारियों द्वारा दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा और यह देखा जाएगा कि आवेदक योजना की सभी पात्रता शर्तों को पूरा करती हैं या नहीं. जिन महिलाओं के दस्तावेज सही पाए जाएंगे और जो पात्रता मानकों पर खरी उतरेंगी, उनके नाम अंतिम लाभार्थी सूची में शामिल किए जाएंगे.

रक्षाबंधन पर मिल सकती है पहली किस्त
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि सरकार की कोशिश है कि रक्षाबंधन के अवसर पर पहली किस्त महिलाओं के खातों में पहुंच जाए. हालांकि यह उन महिलाओं को मिलेगी जिनके आवेदन समय पर पूरे होंगे और जिनकी स्क्रूटनी सफलतापूर्वक पूरी हो जाएगी. यदि किसी आवेदन में दस्तावेजों की कमी या किसी प्रकार की त्रुटि पाई जाती है, तो संबंधित आवेदक से आवश्यक सुधार कराने के बाद ही लाभ दिया जाएगा.

हर महीने मिलेंगे 2,500 रुपये
दिल्ली लक्ष्मी योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपये की आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खाते में भेजी जाएगी. सरकार का कहना है कि इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और घरेलू जरूरतों में उन्हें सहयोग देना है. सरकार का मानना है कि नियमित आर्थिक सहायता मिलने से महिलाओं की वित्तीय भागीदारी बढ़ेगी और परिवार की आर्थिक स्थिति को भी मजबूती मिलेगी.

किन महिलाओं को मिलेगा लाभ?
हालांकि सरकार ने योजना को मंजूरी दे दी है लेकिन विस्तृत दिशा-निर्देश और पात्रता की पूरी सूची पोर्टल लॉन्च होने के साथ जारी की जाएगी. इसी के साथ यह भी स्पष्ट होगा कि किन दस्तावेजों की आवश्यकता होगी और आवेदन की अंतिम प्रक्रिया क्या रहेगी. सरकार ने महिलाओं से अपील की है कि वे केवल आधिकारिक पोर्टल पर ही आवेदन करें और किसी भी अफवाह या फर्जी वेबसाइट के झांसे में न आएं.

पारदर्शी होगी पूरी प्रक्रिया
सरकार का दावा है कि पूरी प्रक्रिया डिजिटल होगी और आवेदन से लेकर भुगतान तक सभी चरण ऑनलाइन मॉनिटर किए जाएंगे. इससे फर्जीवाड़े की संभावना कम होगी और पात्र महिलाओं तक समय पर लाभ पहुंच सकेगा. दिल्ली लक्ष्मी योजना को राज्य सरकार की प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं में से एक माना जा रहा है. सरकार का कहना है कि यह योजना महिलाओं को आर्थिक सहायता देने के साथ-साथ उनके आत्मविश्वास और वित्तीय स्वतंत्रता को भी बढ़ाएगी.

About the Author

अरुण बिंजोला

अरुण बिंजोला वर्तमान में News18 हिंदी में एसोसिएट एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में वह करीब 19 वर्षों से काम कर रहे हैं, जिसमें 13 वर्षों से अधिक समय डिजिटल मीडिया में बी…

और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *