Last Updated:
Ajinkya Rahane and Radhika Love Story: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है. रहाणे करीब तीन साल से टीम में वापसी का इंतजार कर रहे थे. क्रिकेट के मैदान पर भारत को कई यादगार मैच जिताने वाले रहाणे की पर्सनल लाइफ बहुत ही रोचक है. ऐसे में आइए जानते हैं अजिंक्य रहाणे और उनकी वाइफ राधिका की लव स्टोरी के कुछ दिलचस्प किस्से.
अजिंक्य रहाणे और उनकी वाइफ राधिका
नई दिल्ली: भारत के दिग्गज क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे ने अपने रिटायरमेंट की घोषणा कर दी है. भारतीय क्रिकेट में रहाणे के योगदान को सुनहरे अक्षरों में दर्ज किया जाएगा. क्रिकेट के मैदान पर रहाणे की पहचान एक सौम्य और शांत स्वभाव के खिलाड़ी के रूप में रही है. पूरे करियर में शायद ही उन्हें कभी किसी पर गुस्सा करते हुए देखा गया हो. क्रिकेट के मैदान से इतर रहाणे अपनी पर्सनल लाइफ में भी बहुत सिंपल रहे हैं. उन्हें अक्सर अपने काम से काम रखते ही देखा गया है.
रहाणे से जुड़ा ऐसा ही एक दिलचस्प किस्सा उनकी शादी का है. रहाणे ने साल 2014 में राधिका धोपावकर से शादी रचाई थी. रहाणे और राधिका की लव स्टोरी भी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं है. ऐसे में आइए जानते हैं कि क्या है अजिंक्य रहाणे और राधिका धोपावकर की यह कहानी.
अजिंक्य रहाणे और राधिका
बचपन के दोस्त थे रहाणे और राधिका
अजिंक्य रहाणे और राधिका धोपावकर दोनों बचपन के दोस्त थे. अजिंक्य और राधिका मुंबई के मुलुंड इलाके की एक ही हाउसिंग सोसाइटी में रहते थे. यही वजह थी कि दोनों के परिवार भी एक-दूसरे को अच्छी तरह जानते थे. साल 2007 के आसपास कॉलेज के दिनों में अजिंक्य रहाणे और राधिका धोपावकर की जान-पहचान पहले दोस्ती और फिर प्यार में बदल गई. राधिका उस समय विनायक गणेश वझे कॉलेज से इंटीरियर डिजाइनिंग की पढ़ाई कर रही थीं, जबकि अजिंक्य घरेलू क्रिकेट की पिच पर पसीना बहाकर टीम इंडिया का दरवाजा खटखटा रहे थे.
रहाणे और राधिका ने करीब 7 साल तक दुनिया से छुपकर एक-दूसरे को डेट किया. इस बीच 2011 में रहाणे को भारत के लिए डेब्यू करने का मौका मिल गया. डेब्यू के तीन साल बाद रहाणे ने अपने घर पर राधिका के बारे में बताया. चूंकि दोनों के परिवार एक-दूसरे को पहले से जानते थे, इसलिए उन्होंने भी तुरंत हां कर दी. इसके अलावा रहाणे भारतीय क्रिकेट के उभरते हुए सितारा बन चुके थे, तो किसी को कोई आपत्ति नहीं हुई.
जींस और टी-शर्ट में शादी करने पहुंचे थे रहाणे
साल 2014 तक रहाणे को भारतीय क्रिकेट में सेलिब्रिटी स्टेटस मिल चुका था. ऐसे में शायद ही कोई यकीन कर पाए कि कोई भारतीय क्रिकेटर जींस और टी-शर्ट पहनकर शादी करने चला जाएगा, लेकिन यह बिल्कुल सच है. रहाणे ने एक इंटरव्यू में इस किस्से का जिक्र किया था. बिना किसी शाही ठाठ-बाठ के रहाणे साधारण कपड़ों में ही मंडप में पहुंच गए थे. जब राधिका ने उन्हें जींस और टी-शर्ट में देखा, तो उनका रिएक्शन काफी हैरान करने वाला था.
अजिंक्य रहाणे और राधिका
इसके बाद रहाणे को एहसास हुआ कि उनसे कुछ गड़बड़ हो गई है, तब जाकर उन्होंने अपने लिए शादी के कपड़ों का इंतजाम किया. दरअसल, रहाणे ने बताया कि उन्हें शादी के लिए अच्छे कपड़े खरीदने का समय ही नहीं मिल पाया था और वे जल्दबाजी में वैसे ही शादी करने पहुंच गए थे.
About the Author
जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. वर्तमान में वह नेटवर्क 18 समूह के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हैं और हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में अपनी…
और पढ़ें
