Last Updated:
MS Dhoni Kriti Sanon spot: भारत-इंग्लैंड के बीच एजबेस्टन में खेले गए पहले रोमांचक वनडे मुकाबले के दौरान स्टैंड्स में पूर्व कप्तान एमएस धोनी के साथ एक खूबसूरत बॉलीवुड अभिनेत्री को मैच का लुत्फ उठाते देखा गया. कैमरे का रुख वीआईपी बॉक्स की तरफ मुड़ते ही इन दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गईं, जिसके बाद फैंस पूछने लगे कि आखिर धोनी के साथ बैठी यह हसीना कौन है? मैदान पर बुमराह और अक्षर पटेल के घातक प्रदर्शन के बीच स्टैंड्स में मौजूद इस जोड़ी ने पूरी महफिल लूट ली.
धोनी के साथ मैच का लुत्फ उठाती दिखी ये बॉलीवुड एक्ट्रेस.
नई दिल्ली. भारत और इंग्लैंड के बीच एजबेस्टन में खेले गए पहले वनडे में रोमांच सिर्फ 22 गज की पिच तक ही सीमित नहीं रहा. मैदान के अंदर और बाहर, दोनों जगह स्टार पावर का जबरदस्त जलवा देखने को मिला. एक ओर जहां सीनियर खिलाड़ियों की वापसी से भारतीय टीम बेहद मजबूत नजर आ रही थी, वहीं दूसरी तरफ स्टैंड्स में मौजूद खास मेहमानों ने इस मुकाबले की चमक को दोगुना कर दिया. मैच के दौरान क्रिकेट जगत के सबसे लोकप्रिय कप्तानों में से एक, महेंद्र सिंह धोनी और बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री कृति सेनन को एजबेस्टन के वीआईपी स्टैंड्स में एक साथ मैच का लुत्फ उठाते देखा गया.
इंग्लैंड की पारी के दौरान जैसे ही ब्रॉडकास्टर्स और मैदान पर लगे कैमरों का रुख वीआईपी स्टैंड्स की तरफ हुआ, प्रशंसकों का उत्साह सातवें आसमान पर पहुंच गया. कैप्टन कूल एमएस धोनी (MS Dhoni) हमेशा की तरह अपने शांत और कूल अंदाज में नजर आए, जबकि कृति सेनन (Kirti Sanon) की मौजूदगी ने मैच में ग्लैमर का तड़का लगा दिया. देखते ही देखते धोनी और कृति सेनन की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गए. एक्स (ट्विटर) और इंस्टाग्राम पर फैंस इस ‘क्रिकेट मीट्स बॉलीवुड’ मोमेंट को लेकर तरह-तरह के कयास लगाने और मीम्स साझा करने लगे. इस सितारों की मौजूदगी ने सीरीज के इस ओपनर मुकाबले को टॉक ऑफ द टाउन बना दिया.धोनी अपनी फैमिली के साथ स्टेडियम पहुंचे थे. उनके साथ पत्नी साक्षी और बेटी जीवा भी थी. वही बॉलीवुड अभिनेत्री को उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर के साथ देखा गया.
धोनी के साथ मैच का लुत्फ उठाती दिखी ये बॉलीवुड एक्ट्रेस.
Kriti sanon with his Bf Kabir Bahia who is related to Dhoni’s family also present in stadium along with MSD👀 pic.twitter.com/iwbftf3S5u
