जिस लाल चंदन की तस्करी पर बनी थी फिल्म 'पुष्पा', अब उसी से तैयार हुआ लग्जरी इत्र, कीमत सुन हो जाएंगे हैरान

होमताजा खबरDelhi

जिस लाल चंदन की तस्करी पर बनी थी फिल्म पुष्पा, अब उसी से तैयार हुआ लग्जरी इत्र

Last Updated:

Lal Chandan Itra: दिल्ली में लाल चंदन का इत्र चर्चा में है. यहां कारीगरी बाजार में कन्नौज का ₹2.5 लाख प्रति लीटर वाला यह इत्र लोगों का ध्यान खींच रहा है. इसकी खुशबू 24 घंटे तक रहती है. हालांकि इसकी कीमत सुन आप हैरान रह जाएंगे.

ख़बरें फटाफट

दिल्ली: अगर आपने फिल्म पुष्पा देखी है तो आपको लाल चंदन रेड सैंडलवुड जरूर याद होगा. अब यही लाल चंदन एक बार फिर चर्चा में है, लेकिन इस बार तस्करी नहीं, बल्कि इत्र की वजह से. दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में लगे कारीगरी बाजार में कन्नौज का ऐसा लाल चंदन का इत्र लोगों का ध्यान खींच रहा है, जिसकी कीमत ₹2.5 लाख प्रति लीटर है. आइये जानते हैं इसके बारे में.

24 घंटे तक रहती है खुशबू

यहां स्टॉल पर मौजूद रोहित ने बताया कि उनके पास गुलाब, मोगरा, चमेली, मिट्टी और लाल चंदन समेत कई तरह के इत्र हैं. इनमें सबसे महंगा लाल चंदन का इत्र है. उनका कहना है कि यह पूरी तरह प्राकृतिक चंदन से बनाया जाता है और इसकी खुशबू करीब 24 घंटे तक बनी रहती है. इसी वजह से इसकी कीमत भी काफी ज्यादा है.

1 लीटर इत्र बनाने में लग जाते हैं 25 दिन

रोहित बताते हैं कि प्राकृतिक इत्र बनाना आसान काम नहीं है. फूलों और दूसरी प्राकृतिक चीजों से खुशबू निकालने में काफी समय लगता है. सिर्फ 1 लीटर इत्र तैयार करने में 24 से 25 दिन तक लग जाते हैं. पूरी प्रक्रिया पारंपरिक तरीके से की जाती है. इसलिए इसकी खुशबू और गुणवत्ता दोनों अलग होती है.

जानें महंगा क्यों है लाल चंदन का इत्र

रोहित के मुताबिक, आज के समय में शुद्ध प्राकृतिक चंदन मिलना काफी मुश्किल हो गया है. पहले जो चंदन करीब ₹1 लाख में मिल जाता था, उसकी कीमत अब लगभग दोगुनी हो चुकी है. यही वजह है कि उससे बनने वाला इत्र भी महंगा हो गया है.

मिट्टी की खुशबू वाला इत्र भी लोगों को आ रहा पसंद

लाल चंदन के अलावा यहां मिट्टी का इत्र भी लोगों को खूब पसंद आ रहा है. इसमें बारिश के बाद मिट्टी से आने वाली सोंधी खुशबू महसूस होती है. इस इत्र को कन्नौज की खास मिट्टी से तैयार किया जाता है और इसकी कीमत लाल चंदन वाले इत्र के मुकाबले काफी कम है.

ऑनलाइन भी कर सकते हैं ऑर्डर

रोहित ने बताया कि उनकी यूनिट कन्नौज में स्थित है. वह दिल्ली से देशभर में लगने वाली प्रदर्शनियों में अपने उत्पाद लेकर जाते हैं. ग्राहक चाहें तो उनकी वेबसाइट और संपर्क नंबर के माध्यम से ऑनलाइन भी इत्र ऑर्डर कर सकते हैं.

About the Author

Brijendra Pratap Singh

बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से  Hindi.News18.com<…

और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *