पीएम मोदी को गाली देने वाली रुचिका सिंह ने सैलून में भी किया फर्जीवाड़ा, अब मां हाथ जोड़कर मांग रही माफी

Last Updated:

CJP Protest Ruchika Singh: प्रधानमंत्री मोदी पर अभद्र टिप्पणी करने वाली रुचिका सिंह का एक और फर्जीवाड़ा सामने आया है. ‘माय टाइम यूनिसेक्स सैलून’ के मालिक टीपी त्रिपाठी ने बताया कि रुचिका उनके यहां ‘मेंशिल’ नाम से काम करती थी. आधार कार्ड (पहचान पत्र) न देने पर उसे 9 जून को निकाल दिया गया था. वहीं, मामले के तूल पकड़ने के बाद रुचिका की मां ने अपनी बेटी के कृत्य के लिए माफी मांगते हुए पुलिस को एक माफीनामा सौंपा है.

पीएम मोदी को गाली देने वाली रुचिका सिंह का एक और फर्जिवाड़ा.

Ruchika Singh Mother News: सीजेपी प्रोटेस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी करने वाली रुचिका सिंह का एक और फर्जिवाड़ा सामने आया है. सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उसके फर्जी नाम को लेकर बहस छिड़ गई है. एक सैलून मालिक ने बताया कि वह फर्जी नाम से काम सिखने आई थी. CNN-News18 की रिपोर्टर सिमरन से खास बातचीत में माय टाइम यूनिसेक्स सैलून के ऑनर ने बताया कि वह मेंशिल नाम से काम करती थी. हालांकि, उसे पिछले महीने ही काम से निकाल दिया गया था.

सैलून मालिक टीपी त्रिपाठी ने रुचिका सिंह की पहचान की. उन्होंने बताया कि रुचिका उनके सैलून में काम करती थी, लेकिन असली नाम से नहीं ‘मेंशिल’ नाम से. वह यहां करीब दो सप्ताह तक रही. रुचिका नेल आर्ट का काम सीख रही थी. त्रिपाठी ने कहा कि उन्हें इस बात का बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि वह इस तरह की मानसिकता रखती है.

आधार कार्ड मांगने पर छोड़ दिया था सैलून

टीपी त्रिपाठी ने बताया कि वेरिफिकेशन के लिहाज से उन्होंने रुचिका को अपना आधार कार्ड जमा करने के लिए कहा था. जब वह पहचान पत्र देने में आनाकानी करने लगी, तो उसे फाइनल वार्निंग दी गई कि अगर आधार कार्ड नहीं दिया गया, तो उसे नौकरी से निकाल दिया जाएगा. इसी के चलते उसे 9 जून को उसे सैलून निकाल दिया गया. त्रिपाठी ने रुचिका की भाषा की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री के खिलाफ ऐसे शब्दों का इस्तेमाल किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता.

रुचिका की मां ने पुलिस को सौंपा माफीनामा

रुचिका के परिवार की तरफ से भी प्रतिक्रिया आई है. सैलून की एक ऑनर शालिनी ने बताया कि घटना के बाद उनकी रुचिका की मां से फोन पर बातचीत हुई है. रुचिका की मां ने अपनी बेटी की हरकत पर गहरा अफसोस जताते हुए शालिनी से कहा कि ‘हम इस पूरी घटना के लिए बहुत शर्मिंदा हैं और बहुत दुखी हैं.’

बेटी की वजह सैलून बदनाम

रुचिका की मां ने शालिनी को सुरक्षित रहने को कहा. उन्होंने इस बात के लिए भी माफी मांगी कि उनकी बेटी की वजह से बेवजह सैलून का नाम भी विवादों में घसीटा जा रहा है. शालिनी ने बताया कि रुचिका की मां ने यह भी साफ किया कि वे पहले ही पुलिस अधिकारियों को अपनी तरफ से लिखित में एक माफीनामा दे चुके हैं.

सामने आकर माफी मांगे रुचिका

शालिनी ने कहा कि रुचिका को खुद मीडिया और जनता के सामने आकर पूरे देश से अपनी इस शर्मनाक हरकत के लिए माफी मांगनी चाहिए.

About the Author

Deep Raj DeepakSub-Editor

सिविल सर्विसेज की तैयारी करते-करते कब 4 साल पहले पत्रकारिता की ओर झुकाव हो गया पता ही नहीं चला. नाम दीप राज दीपक है. वर्तमान में News18 हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं. पद सब-एडिटर

और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *