Salary Management Tips: सैलरी आते ही हो जाती है खत्म? अपनाएं ये 5 आसान मनी टिप्स, Month End में रहेगी जेब फुल

Last Updated:

Salary Management Tips: सैलरी मैनेजमेंट के लिए सीएस विशाल मिश्रा ने दिए टिप्स. सैलरी का 20% पहले बचाएं, हर खर्च नोट करें, क्रेडिट कार्ड का पूरा बिल भरें, 24 घंटे का नियम अपनाएं और 6 महीने का इमरजेंसी फंड बनाएं. इससे महीने के अंत में जेब खाली होने से बचेंगे.

ख़बरें फटाफट

नई दिल्ली: सैलरी आते ही कई लोगों को लगता है कि इस बार खूब बचत करेंगे. लेकिन महीने के आखिर तक आते-आते बैंक बैलेंस लगभग खाली हो जाता है. अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो जरूरी नहीं कि आपकी कमाई कम हो. कई बार इसकी सबसे बड़ी वजह गलत तरीके से पैसे खर्च करना और बिना प्लानिंग के खर्च करना होती है. सीएस विशाल मिश्रा का कहना है कि अगर शुरुआत से ही पैसे को सही तरीके से मैनेज किया जाए, तो महीने के आखिर में पैसों की कमी से बचा जा सकता है.

सैलरी मिलते ही पहले बचत करें
विशाल मिश्रा का सुझाव है कि अगर आप महीने के आखिर में बचे हुए पैसे को बचाने का प्लान बनाते हैं, तो हो सकता है कि आप कुछ भी न बचा पाएं. इसलिए, शुरुआत में ही अपनी सैलरी का कम से कम 20 परसेंट सेविंग्स या इन्वेस्टमेंट के लिए अलग रखने की कोशिश करें.

30 दिन तक हर खर्च लिखें
EMI, किराया, खाने-पीने का खर्च, ऑनलाइन शॉपिंग और बाहर खाने तक हर खर्च नोट करें. इससे पता चलेगा कि पैसा कहां बेवजह खर्च हो रहा है.ऐसा करने से आपको खुद पता चल जाएगा कि किन जगहों पर बेवजह पैसा खर्च हो रहा है और कहां कटौती की जा सकती है.

क्रेडिट कार्ड का पूरा बिल भरें
क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करें, लेकिन हर महीने पूरा बिल भरें. मिनिमम ड्यू अमाउंट देने से बचें, क्योंकि इस पर 36% से 45% तक का इंटरेस्ट रेट लग सकता है. सिर्फ़ ज़रूरी चीज़ों के लिए EMI का इस्तेमाल करें.

खरीदारी से पहले अपनाएं 24 घंटे का नियम
आजकल लोग अक्सर ऑनलाइन शॉपिंग करते समय जल्दबाज़ी में खरीदारी कर लेते हैं. इससे बचने के लिए आप 24-घंटे का नियम अपना सकते हैं.अगर आपका कुछ खरीदने का मन हो, तो तुरंत ऑर्डर करने के बजाय 24 घंटे इंतज़ार करें. अक्सर, एक दिन बाद आपको पता चलता है कि आपको उस चीज़ की असल में ज़रूरत नहीं थी. इससे फालतू खर्च में काफ़ी कमी आ सकती है.

6 महीने का इमरजेंसी फंड बनाएं
अचानक आने वाली आर्थिक परेशानी से बचने के लिए कम से कम 6 महीने के खर्च के बराबर इमरजेंसी फंड तैयार रखें. इससे मुश्किल समय में कर्ज लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

About the Author

Amit Ranjan

अमित रंजन वर्तमान में News18 में बिहार, झारखंड और दिल्ली से जुड़ी खबरों के समन्वय और संपादन का कार्य देख रहे हैं. खोजी पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है. राजनीति, शिक्षा, खेल, क्राईम और मौसम जैसे विषयों …

और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *