Last Updated:
Diwali School Holidays 2026: नवंबर का महीना शुरू होते ही बच्चों और बड़ों में दिवाली का उत्साह देखा जा रहा है. हर कोई अपने-अपने स्तर पर तैयारियों में व्यस्त है. देश के विभिन्न राज्यों के स्कूलों में दिवाली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज के खास अवसरों पर स्कूल बंद रहेंगे. उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार, राजस्थान और महाराष्ट्र में स्कूली बच्चों को लंबा हॉलिडे ब्रेक मिलेगा.
Diwali School Holidays 2026: नवंबर में त्योहारों के चलते बच्चों को लंबा ब्रेक मिलेगा
नई दिल्ली (Diwali School Holidays 2026). साल 2026 में नवंबर का महीना स्कूली बच्चों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आया है. त्योहारों के इस खास सीजन में धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज मनाने के लिए स्कूलों से लंबा ब्रेक मिल रहा है. घरों में मिठाइयों की मिठास, कपड़ों की शॉपिंग और आतिशबाजी की तैयारी के बीच स्टूडेंट्स बेसब्री से हॉलिडे कैलेंडर खंगाल रहे हैं. इससे छुट्टियों की प्लानिंग पहले से करने में मदद मिलती है.
दीपावली की छुट्टी कब है?
गोवर्धन पूजा और भाई दूज का अवकाश
दिवाली के ठीक अगले दिन यानी 9 नवंबर 2026 को गोवर्धन पूजा का पावन पर्व मनाया जाएगा. उत्तर प्रदेश और कई अन्य उत्तर भारतीय राज्यों के परिषदीय और बेसिक स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है. इसके बाद 11 नवंबर 2026 (बुधवार) को भाई दूज और चित्रगुप्त जयंती के अवसर पर स्कूल फिर से बंद रहेंगे. 10 नवंबर को कुछ जगहों पर स्कूल खुले रह सकते हैं. भाई-बहन के पावन पवित्र रिश्ते के प्रतीक पर्व पर स्कूलों की छुट्टी होने से बच्चे अपने परिवार के साथ दिवाली की खुशियों को दोगुना कर पाते हैं.
