Last Updated:
Kuldeep Yadav Test Record: पूर्व भारतीय विकेटकीपर दीप दासगुप्ता ने श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय प्लेइंग इलेवन में कुलदीप यादव को शामिल करने की वकालत की है. उनका कहना है कि श्रीलंका की स्पिन लेने वाली पिचों पर कुलदीप जैसे कलाई के स्पिनर का खेलना बेहद जरूरी है. कुलदीप फिलहाल इंग्लैंड में वनडे कप खेल रहे हैं.
कुलदीप यादव को प्लेइंग-11 में शामिल करने की उठी मांग.
नई दिल्ली. भारत के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज दीप दासगुप्ता ने श्रीलंका के खिलाफ होने वाली 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में भारतीय प्लेइंग इलेवन में कुलदीप यादव को शामिल किए जाने का समर्थन किया है. उन्होंने कहा कि कलाई का यह स्पिनर श्रीलंकाई हालातों के लिए बहुत जरूरी है. भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज 14 अगस्त से शुरू होगी. पहला टेस्ट 14 से 18 अगस्त तक गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां स्पिन गेंदबाजों की बड़ी भूमिका रहने की उम्मीद है. इसके बाद दूसरा और अंतिम टेस्ट 22 से 26 अगस्त तक कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर होगा. यह सीरीज भारत के लिए विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से भी बेहद अहम है.
दासगुप्ता ने शनिवार को अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ‘मुझे लगता है कि हालात के हिसाब से यह एक अच्छी टीम है. तेज गेंदबाज कम हैं और स्पिनर ज्यादा हैं. मुझे लगता है कि एक मौका हो सकता है जहां आप चार स्पिनरों के साथ खेल सकते हैं. श्रीलंका में टेस्ट मैचों में पहले भी हुआ है. टीम में अतिरिक्त स्पिनर का होना जरूरी था. मुझे लगता है कि यह उम्मीद के मुताबिक था.’
उन्होंने वॉशिंगटन सुंदर को अपने पसंदीदा स्पिनर बताया, लेकिन वो चोटिल होने के चलते टीम में नहीं हैं. दासगुप्ता ने उन्हें लेकर कहा, ‘सच कहूं तो, वाशिंगटन टूर के पहले पसंदीदा स्पिनर के तौर पर वहां होते. चोट की वजह से, वह टीम में नहीं है. मुझे लगता है कि यह उम्मीद के मुताबिक है. मुझे ऐसा कोई नाम याद नहीं आ रहा जो टीम में होना चाहिए था और वह टीम में नहीं है.’
इंग्लैंड में खेल रहे कुलदीप
उन्होंने भारत की प्लेइंग इलेवन पर कहा कि निश्चित रूप से तीन स्पिनर हो सकते हैं. कुलदीप को टीम में होना ही चाहिए. कुलदीप यादव फिलहाल इंग्लैंड में वनडे कप खेल रहे हैं. वह यॉर्कशायर टीम का हिस्सा हैं. 2017 में डेब्यू करने के बाद से कुलदीप भारतीय टीम के लिए महज 18 टेस्ट खेल पाए हैं. इस दौरान उनका प्रदर्शन अच्छा रहा है.
टेस्ट में कुलदीप का दमदार रिकॉर्ड
18 टेस्ट में उन्होंने 79 विकेट झटके हैं जिसमें 5 बार एक पारी में 5 या उससे अधिक विकेट लेने की उपलब्धि उनके नाम है. कुलदीप को बीते इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में खेलने का मौका नहीं मिला था. इसके बाद भारतीय टीम मैनेजमेंट पर सवाल उठे थे. श्रीलंका दौरे पर कुलदीप भारतीय टीम के लिए बेहद अहम हो सकते हैं.
About the Author
परिचय
शिवम उपाध्याय एक खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट उनकी विशेषज्…
और पढ़ें
