Last Updated:
Yamuna Toxic Foam: सर्दियों की दस्तक के साथ ही दिल्ली की जीवनरेखा कही जाने वाली यमुना एक बार फिर सफेद, जहरीले कफन में लिपटी नजर आने लगी है. 2 नवंबर को दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के कालिंदी कुंज बैराज के पास नदी की सतह पर केमिकल और डिटर्जेंट से भरे जहरीले झाग की मोटी परतें तैरती देखी गईं.
यमुना से जहरीले झाग को हटाने के लिए सफाई अभियान जारी है. (फाइल फोटो)
Yamuna White Foam: दिल्ली के कालिंदी कुंज के पास 2 नवंबर को यमुना नदी में जहरीला झाग तैरता दिखाई दिया. नदी से सफेद झाग हटाने के लिए सफाई अभियान चलाया जा रहा है. मौके के दृश्यों में नदी की सतह पर सफेद झाग की मोटी परत तैरती दिखाई दी. यमुना में प्रदूषण को लेकर बार-बार चिंता जताए जाने के बीच यह स्थिति सामने आई है. अधिकारियों ने बताया कि प्रभावित हिस्से में झाग हटाने के लिए सफाई अभियान चलाया जा रहा है.
About the Author
राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…
