Last Updated:
Ghaziabad News : देश और प्रदेश का नाम कुश्ती के मैदान में रोशन करने वाली महिला खिलाड़ी अगर प्रतियोगिता में शामिल होने जाते समय ही सुरक्षित नहीं हैं, तो यह बेहद चिंताजनक है. अब सवाल है कि महिला खिलाड़ियों के साथ हुई इस कथित घटना पर पुलिस क्या कार्रवाई करती है और पीड़ितों को न्याय कब मिलता है?
डगरपुर कुश्ती दंगल में जा रही थीं महिला पहलवान..
गाजियाबाद : उत्तर प्रदेश में महिला सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. गाजियाबाद में डगरपुर में आयोजित कुश्ती दंगल में भाग लेने जा रही महिला पहलवानों के साथ कथित छेड़छाड़, अभद्रता और मारपीट का मामला सामने आया है. आरोप है कि इस घटना में एशिया स्तर की कुश्ती खिलाड़ी भी शामिल थीं. इस घटना के बाद से महिला खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर प्रदेश में बड़ा सवाल खड़ा हो गया है. ये पूरी घटना क्या है, आइये जानते हैं डिटेल में..
शिकायतकर्ता दीपक शर्मा ने थाना नंदग्राम में दी शिकायत में बताया कि 1 नवंबर 2026 को सुबह करीब साढ़े 11 बजे वह महिला पहलवानों और 12 साल की बच्ची के साथ अपने वाहन से डगरपुर कुश्ती दंगल में जा रहे थे. इसी दौरान मोर्टा रोड पर कुछ लोगों ने उनकी गाड़ी को रुकवा लिया.
12 साल की बच्ची से भी शारीरिक शोषण का प्रयास
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि आरोपियों ने वाहन में सवार महिलाओं के साथ छेड़छाड़ और अभद्रता की और विरोध करने पर मारपीट शुरू कर दी. इस दौरान शिकायतकर्ता और महिला पहलवानों को चोटें आने की बात भी कही गई है. आरोपियों पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है. मामले में एक 12 वर्षीय बच्ची के साथ शारीरिक शोषण का प्रयास किए जाने की भी गंभीर शिकायत दर्ज कराई गई है.
शिकायतकर्ता ने नितिन त्यागी, अर्जुन त्यागी और कपिल त्यागी को मुख्य आरोपी बताते हुए पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है. शिकायत में घटना का वीडियो साक्ष्य होने की बात भी कही गई है.
About the Author
Sandeep Kumar is a senior journalist and digital newsroom leader with more than 20 years of experience in print and digital journalism. He currently serves as Senior Assistant Editor at News18 Hindi, where he l…
