Last Updated:
नोएडा समेत पूरे गौतम बुध नगर में तीन हजार से ज्यादा स्कूली बसें हर रोज नोएडा की सड़कों पर दौड़ती है और छात्रों को स्कूल से घर और घर से स्कूल लाने ले जाने का साधन बनती है लेकिन यह पहचान पाना कि किसी पेरेंट्स और छात्र के लिए कौन सी बस अनफिट हालत में है और किसका परमिट खत्म हो गया है. नोएडा की सड़कों पर 51 बसे ऐसी हैं, जो अनफिट हालत में बच्चों को ढो रही है और 18 बस है ऐसी हैं जिनका परमिट पूरी तरह खत्म हो चुका है. इस बीच एआरटीओ ने सभी पेरेंट्स से अपील की है.
नोएडा: नोएडा समेत पूरे गौतम बुध नगर में तीन हजार से ज्यादा स्कूली बसें हर रोज नोएडा की सड़कों पर दौड़ती है और छात्रों को स्कूल से घर और घर से स्कूल लाने ले जाने का साधन बनती है लेकिन यह पहचान पाना कि किसी पेरेंट्स और छात्र के लिए कौन सी बस अनफिट हालत में है और किसका परमिट खत्म हो गया है. नोएडा की सड़कों पर 51 बसे ऐसी हैं, जो अनफिट हालत में बच्चों को ढो रही है और 18 बस है ऐसी हैं जिनका परमिट पूरी तरह खत्म हो चुका है. इस बीच एआरटीओ ने सभी पेरेंट्स से अपील की है.
जिले में 3300 से ज्यादा बसें दौड़ रही है सड़कों पर
आपको बता दें कि कोई भी स्कूल संचालक या क्लास टीचर आपको यह नहीं बताएगा कि जिस बस में आपका बच्चा हर रोज सफर कर रहा है. वह कितनी घातक और और बच्चे के लिए कितनी असुरक्षित है. इस बारे में हमने नोएडा के एआरटीओ से बात की तो उन्होंने बताया कि पूरे जिले में 3300 से ज्यादा बसें हर रोज बच्चों को स्कूल ले जाने और लाने के लिए स्कूल संचालकों द्वारा बसों का इस्तेमाल किया जाता है. वहीं इनमें विभिन्न स्कूलों की 70 से ज्यादा ऐसी बसें भी हैं जो अनफिट और जिनका परमिट खत्म हो चुका है.
सभी पेरेंट्स से अपील करते हुए एआरटीओ डॉ. उदित नारायण ने कहा है कि अपने बच्चों से हर रोज बस में सफर का फीडबैक लें कि आते और जाते समय बस चालक ने कहीं किसी संदिग्ध या सुनसान जगह पर बस को तो नहीं रोका, बीच रास्ते में बस में कोई गड़बड़ी तो नहीं हुई, बस बंद तो ही नहीं हुई, कहीं शराब के ठेका के पास तो ड्राइवर ने बस को नहीं रोका या फिर बस ड्राइवर ओवर स्पीड से तो नहीं चलता है. यह सब अगर आप अपने बच्चों से हर रोज फीडबैक लेंगे तो यह सुनिश्चित होगा आपका बच्चा पूरी तरह सुरक्षित है.
जल्द हो सकती है इन स्कूलों पर कार्रवाही
गौतम बुध नगर के आरटीओ की जांच में यह सामने आया 51 ऐसी बसें है जो अनफिट हालत में बच्चों को स्कूल ले जाने और लाने के लिए इस्तेमाल की जा रही है, वही 18 बसें ऐसी हैं जिनका परमिट पूरी तरह खत्म हो चुका है इस बारे में स्कूल संचालकों को नोटिस जारी करके इन बसों को तत्काल प्रभाव से फिटनेस बनवाने और जिनका परमिट खत्म हो चुका है उन्हें अलग करने के लिए बोला गया है. आरटीओ का कहना है कि अगर स्कूल प्रशासन की तरफ से यह कार्रवाई नहीं की गई तो हम स्कूल प्रशासन पर बहुत जल्द कार्रवाई करेंगे और स्कूल के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज करवाएंगे.
About the Author
Rajnish Kumar Yadav is a digital journalist and content publisher with over seven years of experience in print and digital media. He is currently working with News18 Digital (Local18) as a Content Publisher, wh…
और पढ़ें
