द‍िल्‍ली-NCR में रात से भारी बार‍िश, तापमान में र‍िकॉर्ड ग‍िरावट से मौसम हुआ ठंडा

होमताजा खबरDelhi

द‍िल्‍ली-NCR में रात से भारी बार‍िश, तापमान में र‍िकॉर्ड ग‍िरावट से मौसम ठंडा

Last Updated:

नोएडा-दिल्ली में देर रात से भारी बार‍िश हो रही है. वहीं कई जगहों पर सुबह से बादल छाए हुए हैं. IMD ने आज यान‍ि 4 अगस्‍त के ल‍िए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. इससे तापमान में गिरावट हो सकती है और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है. आज कई जगहों पर तेज बार‍िश का भी अनुमान है.

नोएडा द‍िल्‍ली में आज सुबह से बादलों के चलते अंधेरा छाया हुआ है, आज कई जगहों पर अच्‍छी बार‍िश का अनुमान है.

Noida-Delhi Weather Today: देर रात से द‍िल्‍ली और नोएडा के कुछ इलाकों में भारी बार‍िश हो रही है. ज‍िससे मौसम सुहावना हो गया है. हालांक‍ि एनसीआर के कुछ ह‍िस्‍सों में बार‍िश नहीं हुई है लेक‍िन आसमान में सुबह से बादल छाए हुए हैं और तेज हवा चल रही है, जिससे तापमान में भी अच्‍छी गिरावट हुई है और मौसम ठंडा हो गया है. मौसम विभाग की मानें तो आज यानि मंगलवार को द‍िनभर दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद सहित कई शहरों में ठीक-ठाक बारिश हो सकती है.

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आज के लिए दिल्ली-एनसीआर में येलो अलर्ट जारी किया है. हालिया पूर्वानुमान के अनुसार 4 अगस्त 2026 को दिल्ली-एनसीआर में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. हालांकि मूसलाधार बारिश की संभावना कम है और अलग-अलग जगहों पर दिन भर रुक-रुककर बारिश हो सकती है.

आज दिल्ली में मौसम सुहावना ही नहीं रहेगा बल्कि काफी ठंडा रहेगा. आईएमडी के मुताबिक दिल्ली में अधिकतम तापमान आज लगभग 32 डिग्री सेल्सियस रहेगा जो सामान्य से 8 डिग्री नीचे है. यहां न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है. लिहाजा दिन हो चाहे रात ठंडक बनी रहेगी.

हालांकि मौसम में नमी काफी ज्यादा है जो बता रही है कि आज बारिश होने की पूरी संभावना है. सुबह, दोपहर और शाम के दौरान हल्की से मध्यम बारिश के कई दौर आने वाले हैं. हवाएं चलेंगी और बिजली चमकने, बादल गरजने जैसी कुदरती घटनाएं भी होंगी.

नोएडा सहित गौतम बुद्ध नगर में सुबह से ही बादलों से आसमान ढक गया है, हालांकि कुछ इलाकों में सुबह बारिश हुई है, जबकि बहुत सारे इलाके अभी सूखे हैं और वहां रुक-रुक कर बारिश हो सकती है. जबकि गुरुग्राम, गाजियाबाद, फरीदाबाद और ग्रेटर नोएडा में भी बादल छाए रहेंगे, इस दौरान छिटपुट से मध्यम बारिश हो सकती है.

IMD का कहना है कि भले ही सावन का महीना चल रहा है और यह मानसून का सबसे बेहतर मौसम है लेकिन अल नीनो ने बारिश की मात्रा को काफी कम कर दिया है. आज मॉनसून के सक्रिया होने के साथ ही उत्तर-पश्चिम भारत पर नए पश्चिमी विक्षोभ यानि वैस्टर्न डिस्टर्बेंस पर बारिश की आवाजाही निर्भर है. हालांकि बारिश से गर्मी में कुछ राहत मिल सकती है, लेकिन ऊंची नमी के कारण मौसम पूरी तरह आरामदायक नहीं रहेगा. इस दौरान खासतौर पर दिल्ली के कई इलाकों में वॉटर लॉगिंग जैसी समस्याएं हो सकती हैं.

About the Author

प्रिया गौतमSenior Correspondent

Priya Gautam is an accomplished journalist currently working with Hindi.News18.com with over 14 years of extensive field reporting experience. Previously worked with Hindustan times group (Hindustan Hindi) and …

और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *