Last Updated:
Delhi Metro News: नीट पेपर लीक प्रदर्शन के चलते आज दिल्ली के 17 बड़े मेट्रो स्टेशन पूरी तरह बंद रहेंगे, लेकिन दफ्तर जाने वालों को घबराने की जरूरत नहीं. DMRC के सख्त पहरे के बावजूद एक ऐसा स्मार्ट हैक है जिससे आप आसानी से ऑफिस पहुंचेंगे. बंद स्टेशनों पर सिर्फ एंट्री-एग्जिट बैन है लेकिन इंटरचेंज चालू रहेगा.
आज 17 स्टेशन बंद रहेंगे.
नीट पेपर लीक के खिलाफ राजधानी की सड़कों पर छिड़े संग्राम के कारण दिल्ली के 17 मेट्रो स्टेशनों बंद हैं. सुबह जब दफ्तर जाने वालों की भीड़ सड़कों पर उमड़ेगी तो राजीव चौक से लेकर ITO तक के बंद गेट देखकर माथा सनकना तय है. लेकिन जरा ठहरिए! घबराने और दफ्तर से छुट्टी लेने की कतई जरूरत नहीं है. इस कड़े पहरे और DMRC की तमाम बंदिशों के बावजूद एक ऐसा खुफिया पैंतरा है, जिसके सामने DMRC का हर फरमान बेअसर हो जाएगा और आप बिना किसी रुकावट के सीधे मेट्रो से अपने ऑफिस की कुर्सी पर होंगे. आइए जानते हैं क्या है वो मास्टर प्लान जो इस मेट्रो इमरजेंसी में भी आपकी राह आसान बनाएगा.
DMRC के नए सर्विस अपडेट के अनुसार कल सुबह 07:30 बजे से अगले आदेश तक दिल्ली के 17 प्रमुख मेट्रो स्टेशन आम यात्रियों के लिए पूरी तरह बंद रहेंगे. यानी अगर आप मेट्रो से ही अपने दफ्तर जाना चाहते हैं तो हर हाल में सुबह साढ़े 7 बजे तक इन मेट्रो स्टेशनों का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके बाद ही इन स्टेशनों पर सरकारी ताला लगेगा. सुबह के व्यस्त समय में दफ्तर और गंतव्य के लिए निकलने वाले यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए राजीव चौक, मंडी हाउस और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.
प्रभावित रहेगा लुटियंस दिल्ली का रूट
राजधानी के मध्य क्षेत्र में प्रस्तावित विरोध-प्रदर्शनों को देखते हुए पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड पर हैं. प्रदर्शनकारी लुटियंस दिल्ली और आसपास के संवेदनशील इलाकों में न एकत्र हो सकें, इसके लिए मेट्रो नेटवर्क पर कड़े कदम उठाए गए हैं. सुबह 7:30 बजे के बाद जिन स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार बंद रहेंगे, उनमें येलो लाइन, ब्लू लाइन और वायलेट लाइन के कई सबसे व्यस्त स्टेशन शामिल हैं.
बंद रहने वाले 17 मेट्रो स्टेशनों की सूची
1. लोक कल्याण मार्ग
2. राजीव चौक
3. पटेल चौक
4. रामकृष्ण आश्रम मार्ग
5. बाराखंभा रोड
6. सुप्रीम कोर्ट
7. सेवा तीर्थ
8. जनपथ
9. मंडी हाउस
10. सेंट्रल सेक्रेटेरिएट
11. आईटीओ (ITO)
12. दिल्ली गेट
13. इंद्रप्रस्थ
14. खान मार्केट
15. जोर बाग
16. शिवाजी स्टेडियम
17. झंडेवालान
दफ्तर जाने वाले यात्रियों के लिए सलाह और राहत
शुक्रवार का दिन होने के कारण सुबह के वक्त दफ्तर, अदालत और सरकारी दफ्तरों के लिए निकलने वाले लाखों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. हालांकि, DMRC ने यह स्पष्ट किया है कि राजीव चौक, मंडी हाउस और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट जैसे बड़े जंक्शनों पर सिर्फ बाहर निकलने या अंदर आने पर पाबंदी रहेगी, लेकिन अगर किसी यात्री को एक लाइन से दूसरी लाइन पर मेट्रो बदलनी है, तो वह आसानी से ऐसा कर सकेगा.
यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे कल सुबह अपने गंतव्य के लिए थोड़ा समय पहले निकलें और वैकल्पिक मार्गों या साधनों का इस्तेमाल करें. मेट्रो प्रशासन स्थिति सामान्य होते ही स्टेशनों को फिर से खोलने के संबंध में अगला अपडेट जारी करेगा.
About the Author
पत्रकारिता में 16 वर्षों से अधिक का सुदीर्घ अनुभव रखने वाले संदीप गुप्ता वर्तमान में News18 इंडिया में बतौर चीफ सब-एडिटर होम पेज पर जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. जटिल और सामरिक विषयों को बेहद सरल भाषा में पाठकों त…
और पढ़ें
