काम की बातः नोएडा मेट्रो से जुड़ेगी RRTS, जेवर एयरपोर्ट तक जाएगी ट्रेन, यहां बनेंगे स्टेशन

Last Updated:

Noida News: नोएडा निवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. अब नोएडा के लोगों को आरआरटीएस मेट्रो पकड़ने के लिए अलग से नहीं जाना पड़ेगा. क्योंकि जल्द ही नोएडा मेट्रो और आरआरटीएस से जुड़ने वाला है.

नोएडा मेट्रो से जुड़ने जा रहा है आरआरटीएस.

नोएडाः दिल्ली से मेरठ तक चलने वाली रीजनल रैपिड ट्रांसपोर्ट सिस्टम यानी कि आरआरटीएस और नोएडा मेट्रो के प्रस्तावित रूट को लेकर लगातार मंथन चल रहा है. यह बैठक मेरठ कमिश्नर के दफ्तर में चली. इस मीटिंग में पहले से पास रूटों की चल रही प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं. साथ ही इस पूरे प्रोजेक्ट को पहले से तय समय में पूरा करने को कहा गया है. दरअसल, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के शुरू होने के बाद से गौतम बुद्ध नगर में कनेक्टिविटी के काम पर शासन-प्रशासन ने जोर दिया हुआ है.

कुछ रूट की डीपीआर तक तैयार
बता दें कि आरआरटीएस और नोएडा मेट्रो की कनेक्टिविटी के लिए कई रूट पहले से पास है, जिनपर तेजी से काम चल रहा है. कुछ रूट की डीपीआर बन रही है तो कुछ रूट के अप्रूवल होने वाले हैं. इन्हीं सब प्रोजेक्ट्स को लेकर बीते मंगलवार को मेरठ के मंडल कमिश्नर के दफ्तर में बैठक हुई. इस मीटिंग में संबंधित विभाग के अधिकारी शामिल रहे.

नोएडा एयरपोर्ट से जुड़ेगी आरआरटीएस
मीडिया रिपोर्ट्स के चलते गाजियाबाद से नोएडा एयरपोर्ट तक नमो भारत ट्रेन सेवा शुरू करने की तैयारी की जा रही है. रिपोर्ट के मुताबिक नमो भारत ट्रेन के गाजियाबाद, गाजियाबाद साउथ, ग्रेटर नोएडा सेक्टर-2, ग्रेटर नोएडा सेक्टर-12, सूरजपुर, एल्फा फर्स्ट, इकोटेक-6, दनकौर, यीडा नार्थ सेक्टर-18, यीडा सेंट्रल सेक्टर-21 और नोएडा एयरपोर्ट स्टेशन प्रस्तावित है.

About the Author

Prashant RaiChief Sub Editor

Prashant Rai am currently working as Chief Sub Editor at News18 Hindi Digital, where he lead the creation of hyper-local news stories focusing on politics, crime, and viral developments that directly impact loc…

और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *