Delhi Traffic Today: आज जंतर-मंतर या कनॉट प्‍लेस जाने का है प्‍लान, तो पढ़ लें यह खबर, नहीं तो हाल होगा बेहाल

होमताजा खबरDelhi

आज जंतर-मंतर या CP जाने का है प्‍लान, तो पढ़ लें यह खबर, नहीं तो होगी फजीहत

Last Updated:

Delhi Traffic Today: देश की राजधानी होने के नाते दिल्‍ली में हर दिन कुछ न कुछ होता रहता है. इनमें विरोध प्रदर्शन भी शामिल है. ऐसे में ट्रैफिक पुलिस के लिए यातायात को सुचारू रखने के लिए विभिन्‍न तरह के कदम उठाने पड़ते हैं. खासकर छुट्टियों वाले दिन खास सावधानी बरतनी पड़ती है.

दिल्‍ली में आज कई रूट पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया है. (फाइल फोटो)

Delhi Traffic Today: नेशनल कैपिटल दिल्‍ली में आज विपक्षी दलों ने विरोध-प्रदर्शन करने का ऐलान कर रखा है. इसे देखते हुए ट्रैफ‍िक पुलिस ने भी एहतियातन कदम उठाए हैं. इसके तहत जंतर-मंतर और उसके आसपास यातायात को नियंत्रित करने के लिए विशेष कदम उठाए गए हैं, ताकि वाहन चालकों को ज्‍यादा कठिनाइयों का सामना न करना पड़े और ट्रैफिक व्‍यवस्‍था में सुचारू रहे. विरोध-प्रदर्शन के साथ ही आज पब्लिक होलिडे भी है, जिससे कनॉट प्‍लेस जैसे अप-मार्केट एरिया में भीड़-भाड़ रहने की संभावना है. इसे देखते हुए ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया है, ताकि जाम की समस्‍या न हो. जंतर-मंतर से लेकर पार्लियामेंट स्‍ट्रीट, जीपीओ, कनॉट प्‍लेस आदि रूट पर यह डायवर्जन 2 अक्‍टूबर 2026 को लागू रहेगा.

दिल्ली में शुक्रवार को जंतर-मंतर और आसपास के इलाकों में यातायात प्रतिबंधों और वाहनों की आवाजाही नियंत्रित रहने के मद्देनजर यात्रियों को प्रभावित मार्गों से बचने और अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाने की सलाह दी गई है. यातायात संबंधी पाबंदियों और डायवर्जन का असर कनॉट प्लेस, पटेल चौक, जीपीओ, टॉल्स्टॉय मार्ग, जंतर-मंतर रोड, पार्लियामेंट स्ट्रीट और आसपास की सड़कों पर पड़ सकता है. ऐसे में इन इलाकों से गुजरने वाले वाहन चालकों को अपनी मंजिल तक पहुंचने के लिए अतिरिक्त समय लेकर निकलने और जहां तक संभव हो, वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है.

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *