Last Updated:
Noida GIP Mall Death Case: दिल्ली से सटे नोएडा के जीआईपी मॉल में स्थित वॉटर पार्क में मंगलवार को एक युवक की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि स्वीमिंग पुल में नहाने के दौरान युवक को लहर आ गई थी, जिसके चलती उसकी तबीयत खराब हो गई और फिर उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया.
नोएडा जीआईपी मॉल के वॉटर पार्क में युवक की हुई मौत.
नोएडा के जीआईपी मॉल में मौजूद वाटर पार्क में एक बार फिर हुई मौत ने उस पुरानी घटना को ताजा कर दिया, जिसमें दोस्तों के साथ आए युवक की जान चली गई थी. दो साल में दो लड़कों की मौत से जीआईपी मॉल के वाटर पार्क की व्यवस्थाओं को लेकर सवाल उठने लगे हैं. ये लड़के वैसे तो स्विमिंग पुल में मस्ती के लिए उतरे लेकिन फिर कभी घर नहीं लौट पाए. किसी की मौत लापरवाही के चलते हुई तो किसी की मौत बीमारी से. लेकिन दोनों ही परिस्थितियों में परिवार से उनका लाल हमेशा के लिए बिछड़ गया.
स्वीमिंग पुल में लहर आने से हुई थी युवक की मौत
ताजा मामला 28 अप्रैल का है. नोएडा के जीआईपी मॉल स्थित वॉटर पार्क में ग्रेटर नोएडा के रहने वाले युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. वह वॉटर पार्क में नहाने के लिए आया था. युवक वॉटर पार्क में अपने परिवार के साथ घूमने आया था. कहा जा रहा है कि युवक की तबीयत वॉटर पार्क में लहर आने के चलते अचानक से तबीयत खराब हो गई.
परिवार के साथ आया था नहाने
घटना को लेकर नोएडा पुलिस ने बताया कि 28.04.2026 को एक परिवार थाना सेक्टर-39 क्षेत्रांतर्गत सेक्टर-38ए वाटर पार्क में आया हुआ था. पूल में नहाने के दौरान परिवार के एक 21 वर्षीय युवक की अचानक तबियत खराब हो गई जिसे तत्काल ह़ॉस्पिटल ले जाया गया जहाँ डॉक्टरों द्वारा युवक को मृत घोषित कर दिया गया. मृतक के परिजन मौके पर मौजूद है. मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है. अन्य अग्रिम कार्यवाही की जा रही है.
साल 2024 में धनंजय माहेश्वरी की हुई थी मौत
वहीं साल 2024 में 7 अप्रैल को दिल्ली के रहने वाले चार दोस्त जीआईपी मॉल के वॉटर पार्क में घूमने आए थे. इस दौरान सभी स्वीमिंग पुल में स्लाइडिंग कर रहे थे. तभी उन चारों में से एक की तबीयत खराब हो गई और सांस लेने में तकलीफ होने लगी. आनन-फानन में युवक को एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया. जहां चिकिस्तकों ने मृत घोषित कर दिया. युवक की पहचान धनंजय माहेश्वरी के रूप में हुई थी. वह आदर्श नगर शिवाजी रोड एक्सटेंशन का रहने वाला था.
स्लाइडिंग के दौरान नहीं आई सांस
धनंजय अपने चार दोस्तों के साथ वॉटर पार्क घूमने आया था, वहां पहुंचने पर सभी दोस्त स्लाइडिंग करने का प्लान बनाया और कॉस्ट्यूम लेकर सभी दोस्त स्लाइडिंग पर पहुंच गए. इसके बाद जैसे ही वह स्लाइडिंग करके नीचे गया उसे सांस लेने में तकलीफ होने लगी. हालांकि कुछ देर वह बैठक आराम किया. लेकिन उसे ठीक नहीं लग रहा था. फिर उसे एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.
About the Author
Prashant Rai am currently working as Chief Sub Editor at News18 Hindi Digital, where he lead the creation of hyper-local news stories focusing on politics, crime, and viral developments that directly impact loc…और पढ़ें
