Good News: पुराने कपड़े अब कूड़ेदान में नहीं, दिल्ली मेट्रो स्टेशन के 'अर्पण सेंटर' में करें दान

होमताजा खबरDelhi

पुराने कपड़े कूड़ेदान में नहीं, दिल्ली मेट्रो स्टेशन के इस सेंटर में करें दान

Last Updated:

Delhi Arpan Center: दिल्ली सरकार ने पुराने कपड़ों के लिए ‘अर्पण सेंटर’ खोले हैं. यहां दान किए गए कपड़ों से महिलाएं प्रोडक्ट बनाकर बेचेंगी, जिससे उन्हें रोजगार मिलेगा. पंजाबी बाग मेट्रो स्टेशन पर भी एक सेंटर खुला है.

ख़बरें फटाफट

नई दिल्ली: अभी तक जब आपके कपड़े पुराने हो जाते थे तो आप उसे या तो कचरे में फेंक देते थे या फिर उसका घर में ही पोछा बना लेते थे, लेकिन अब आपको ऐसा करने की जरूरत बिल्कुल भी नहीं है. क्योंकि अब आपके फटे पुराने कपड़ों से ही नए और शानदार प्रोडक्ट बनाकर मार्केट में महिलाएं बेचेंगी, जिससे महिलाओं को रोजगार मिलेगा और पुराने कपड़ों का इको फ्रेंडली तरीके से इस्तेमाल हो सकेगा.

दिल्ली सरकार ने ऐसी ही अनोखी पहल करते हुए दिल्ली के लगभग 5 मेट्रो स्टेशन पर एक सेंटर का उद्घाटन किया है. इसका नाम अर्पण सेंटर है. जहां पर लोग अपने फटे पुराने कपड़ों को दान में देंगे और उनको दिल्ली सरकार की ओर से जिम्मेदार नागरिक का एक सर्टिफिकेट भी मिलेगा. इस केंद्र को आप पंजाबी बाग मेट्रो स्टेशन पर भी पाएंगे. गेट नंबर 2 पर यह केंद्र खुला है.

यह सेंटर इस तरह करेगा काम

पंजाबी बाग वेस्ट के गेट नंबर 2 पर खुले अर्पण केंद्र की इंचार्ज योगेश गौड़ ने बताया कि अभी सिर्फ दो दिन ही हुए हैं, इस केंद्र के उद्घाटन हुए, लेकिन ढाई सौ किलो कपड़े अब तक आ चुके हैं. लोग यहां पर अपने कपड़ों को दान दे रहे हैं. उन्होंने बताया कि सुबह 8:00 बजे से लेकर रात 8:00 बजे तक यहां पर कपड़े लिए जाते हैं. उन्होंने यह भी बताया कि इस केंद्र को डीएमआरसी लेडिस वेलफेयर आर्गेनाइजेशन की ओर से चलाया जा रहा है. दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इसका उद्घाटन किया है. दिल्ली सरकार की यह अनोखी पहल है.

उन्होंने यह भी बताया कि यहां पर कोई भी आता है तो सबसे पहले उसके कपड़ों का वजन किया जाता है. फिर क्यूआर कोड स्कैन करके दिल्ली सरकार की ओर से कपड़ों को दान करने वालों को सर्टिफिकेट मिलता है. फिर कपड़ों को नीले रंग के बैग में भरकर सोनीपत स्थित एनजीओ के पास भेज दिया जाता है, जहां से बैग, तकिया और तकिया का कवर समेत अलग-अलग प्रोडक्ट बनाकर महिलाएं इसे मार्केट में बेचती हैं, जिससे उनका घर भी चलता है.

गीले और गंदे कपड़े की है पाबंदी

योगेश गौड़ ने बताया कि जिसको भी कपड़े दान देने होंगे वह फटे पुराने हर तरह के कपड़े दे सकते हैं, लेकिन कपड़े दान देने वालों को ध्यान में रखना होगा कि वो गीले और गंदे कपड़े दान में ना दें. कपड़ों को धोकर साफ करके ही दें और कपड़ों को गीला करके बिल्कुल भी ना दें. ऐसे कपड़ों को अगर कोई लेकर आएगा तो उसे लौटा दिया जाएगा.

यहां कपड़ों को दान में लेने से पहले चेक किया जाता है कि कपड़े कहीं गीले या गंदे तो नहीं है. उन्होंने बताया कि पंजाबी बाग वेस्ट मेट्रो स्टेशन के अलावा दिल्ली के पांच और मेट्रो स्टेशन पर अर्पण सेंटर का उद्घाटन हुआ है, जिसमें शालीमार बाग, मयूर विहार फेज-1, शाहदरा और रोहिणी पश्चिम मेट्रो स्टेशन शामिल हैं.

About the Author

Brijendra Pratap Singh

बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से  Hindi.News18.com<…

और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *