रंजिश, धोखा या कुछ और? बिहार की नाबालिग की दिल्‍ली के बुराड़ी में हत्‍या, पकड़ा गया सूटकेस में डाल फेंकने वाला

होमताजा खबरDelhi

रंजिश या धोखा? दिल्ली के बुराड़ी में बिहार की नाबालिग की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Last Updated:

दिल्ली के बुराड़ी में एक सूटकेस से बिहार की रहने वाली नाबालिग लड़की का शव बरामद हुआ है. रविवार को हत्या के बाद शव को सूटकेस में बंद कर फेंका गया था. आउटर नॉर्थ जिले की स्पेशल स्टाफ टीम ने अविनाश नामक आरोपी सहित 3 लोगों को हिरासत में लिया है. अविनाश ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है. फिलहाल बुराड़ी थाना पुलिस हत्या की मुख्य वजह का पता लगाने में जुटी है.

पुलिस मामले की जांच कर रही है. (प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर)

दिल्ली का बुराड़ी इलाका एक बार फिर सनसनीखेज वारदात से दहल उठा. बुराड़ी के अजीत विहार इलाके में एक सूटकेस के अंदर से एक नाबालिग लड़की का शव मिलने से हड़कंप मच गया. प्राथमिक जांच में सामने आया है कि लड़की की हत्या रविवार को ही कर दी गई थी और साक्ष्य छिपाने के मकसद से उसके शव को सूटकेस में बंद करके अजीत विहार इलाके में फेंक दिया गया था. पुलिस को बुराड़ी के अजीत विहार में एक लावारिस सूटकेस पड़े होने की जानकारी पीसीआर (PCR) कॉल के माध्यम से मिली थी. सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची. जब सूटकेस को खोला गया तो पुलिसकर्मियों के भी होश उड़ गए; उसके भीतर एक नाबालिग लड़की का बेजान शरीर पड़ा हुआ था. पुलिस ने तुरंत फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य जुटाए और शव को कब्जे में लेकर नजदीकी अस्पताल के शवगृह में पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है.

आरोपी अविनाश ने कबूला गुनाह
वारदात की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत घेराबंदी शुरू की. आउटर नॉर्थ जिले की स्पेशल स्टाफ टीम ने तत्परता दिखाते हुए अविनाश नाम के एक लड़के को धर दबोचा. कड़ी पूछताछ के दौरान अविनाश ने नाबालिग लड़की की हत्या में शामिल होने की बात कबूल कर ली है. उसने ही पुलिस के सामने खुलासा किया कि हत्या के बाद शव को सूटकेस में डालकर अजीत विहार इलाके में डंप किया गया था. इस मामले में पुलिस ने कुल 3 लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे गुप्त स्थान पर पूछताछ की जा रही है.

बिहार से दिल्ली लाई गई थी नाबालिग
जांच में यह बात भी सामने आई है कि मृतका नाबालिग थी और उसे हाल ही में बिहार से दिल्ली लाया गया था. फिलहाल, आउटर नॉर्थ जिले की स्पेशल स्टाफ टीम द्वारा आरोपी को पकड़े जाने के बाद अब आगे की पूरी कानूनी कार्रवाई और मामले की तफ्तीश बुराड़ी थाना पुलिस को सौंप दी गई है.

हत्या की वजह की तलाश में जुटी पुलिस
बुराड़ी थाना पुलिस अब इस बात की कड़ियों को जोड़ने में लगी है कि आखिर नाबालिग लड़की को बिहार से किस वजह से लाया गया था और उसकी इतनी बेरहमी से हत्या क्यों की गई. क्या इसके पीछे कोई निजी रंजिश, अवैध संबंध या मानव तस्करी का मामला है, पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है.

About the Author

Sandeep GuptaChief Sub Editor

पत्रकारिता में 16 वर्षों से अधिक का सुदीर्घ अनुभव रखने वाले संदीप गुप्ता वर्तमान में News18 इंडिया में बतौर चीफ सब-एडिटर होम पेज पर जिम्‍मेदारी संभाल रहे हैं. जटिल और सामरिक विषयों को बेहद सरल भाषा में पाठकों त…

और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *