साउथ में डंका बजा चुके मुकेश गुप्ता ने मारी लंबी छलांग, बॉलीवुड में करेंगे टाइगर श्रॉफ संग काम

Last Updated:

राजस्थान के जयपुर के रहने वाले अभिनेता मुकेश गुप्ता ने बॉलीवुड में बड़ी छलांग लगाई है. साउथ फिल्मों में अपनी एक्टिंग का दम दिखाने के बाद अब उन्हें बॉलीवुड स्टार टाइगर श्रॉफ की अगली एक्शन फिल्म में अहम रोल मिला है. इस फिल्म का निर्देशन मशहूर कोरियोग्राफर और निर्देशक रेमो डिसूजा कर रहे हैं.

ख़बरें फटाफट

मुकेश गुप्ता का लगा जैकपॉट

नई दिल्ली. साउथ में डंका बजाने के बाद जाने माने एक्टर मुकेश गुप्ता अब बॉलीवुड में एंट्री करने जा रहे हैं. जल्द ही वह टाइगर श्रॉफ के साथ स्क्रीन शेयर करने वाले हैं. फिल्म के डायरेक्शन की कमान टैलेंटेड कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा संभाल रहे हैं.

फिल्म की शूटिंग 1 अगस्त से मुंबई में शुरू हो चुकी है. मुकेश गुप्ता की इस एंट्री की खबर सामने आते ही इंस्टेंट बॉलीवुड, वायरल भयानी और वूम्पला जैसे बड़े एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म्स ने भी इसे प्रमुखता से शेयर किया. इन पोस्ट्स में मुकेश को फिल्म का “सरप्राइज पैकेज” बताया गया है. फिल्म में टाइगर श्रॉफ के अलावा अभिषेक बनर्जी और एल्विश यादव भी अहम किरदारों में नजर आएंगे.

साउथ इंडस्ट्री में बनाई पहचान

मुकेश गुप्ता इससे पहले तेलुगु समेत दक्षिण भारतीय सिनेमा की कई फिल्मों में काम कर चुके हैं. अपनी दमदार पर्सनैलिटी और शानदार अभिनय के दम पर उन्होंने वहां अलग पहचान बनाई. अब बॉलीवुड की इस बड़ी फिल्म को उनके करियर का सबसे अहम पड़ाव माना जा रहा है. मुकेश का फिल्मी सफर आसान नहीं रहा. उन्होंने छोटे-छोटे मौकों से शुरुआत की और लगातार मेहनत के दम पर पहले साउथ इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाई. अब उन्हें हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में भी बड़ा मौका मिला है. हालांकि फिल्म में उनके किरदार का खुलासा अभी तक नहीं किया गया है, लेकिन फिल्म से जुड़े सूत्रों का कहना है कि उनका रोल काफी दमदार होगा और दर्शकों के लिए बड़ा सरप्राइज साबित हो सकता है.

करियर को मिलेगी नई उछाल

मुकेश गुप्ता जयपुर के समाजसेवी और फिटनेस एक्सपर्ट रणजीत सिंह के करीबी दोस्त भी हैं. उनकी इस कामयाबी से राजस्थान के कलाकारों और फिल्म प्रेमियों में खुशी का माहौल है. सोशल मीडिया पर लोग उन्हें लगातार बधाइयां दे रहे हैं. कई लोग इसे राजस्थान की प्रतिभा को राष्ट्रीय स्तर पर मिली बड़ी पहचान मान रहे हैं. फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े जानकारों का मानना है कि साउथ फिल्मों में सफल पारी खेलने के बाद मुकेश की बॉलीवुड एंट्री उनके करियर को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकती है. टाइगर श्रॉफ और रेमो डिसूजा जैसे बड़े नामों के साथ काम करना किसी भी कलाकार के लिए बड़ी उपलब्धि माना जाता है.

बता दें कि राजस्थान के लिए भी यह गर्व की बात है कि प्रदेश का एक कलाकार अब बॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित एक्शन फिल्म का हिस्सा बनने जा रहा है. अब सभी की नजर इस बात पर है कि मुकेश गुप्ता बड़े पर्दे पर अपने अभिनय से दर्शकों का दिल कैसे जीतते हैं और आने वाले समय में उन्हें कौन-कौन से बड़े प्रोजेक्ट्स मिलते हैं.

About the Author

Munish KumarSenior sub editor

न्यूज 18 हिंदी में एंटरटेनमेंट सेक्शन में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार दिल्ली के रहने वाले हैं. डिजिटल मीडिया में उन्हें 10 साल का अनुभव है.राजधानी कॉलेज (DU) से पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) की पढ…

और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *