Last Updated:
Neha Dhupia Birthday Post For Mother: एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने अपनी मां मनपिंदर धूपिया के जन्मदिन पर एक इमोशनल नोट शेयर किया है. गोल्डन टेम्पल की तस्वीरों के साथ नेहा ने अपनी मां को अपनी हिम्मत और सुकून बताया. जानिए नेहा धूपिया के इस स्पेशल बर्थडे पोस्ट की पूरी डिटेल्स.
नेहा धूपिया ने शेयर की मां संग फोटोज (फोटो साभार-instagram@nehadhupia)
नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस और टीवी पर्सनैलिटी नेहा धूपिया ने अपनी मां मनपिंदर धूपिया के जन्मदिन पर एक बहुत ही खास और इमोशनल नोट शेयर किया है. नेहा ने अपनी मां को अपना सबसे बड़ा सहारा, सुकून और जिंदगी का खास इंसान बताया है. सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने अपनी मां की अच्छी सेहत और खुशियों की दुआ मांगी है.
नेहा धूपिया की इस पोस्ट को उनके फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं.
शेयर की खूबसूरत तस्वीरें
नेहा धूपिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मां के साथ बिताए हसीन पलों की कई तस्वीरें शेयर की हैं. इन तस्वीरों में मां-बेटी की खूबसूरत बॉन्डिंग साफ नजर आ रही है. एक फोटो में नेहा अपनी मां के साथ अमृतसर के प्रसिद्ध गोल्डन टेम्पल में माथा टेकती दिख रही हैं. वहीं दूसरी फोटो में दोनों खुलकर हंसते हुए पोज दे रही हैं. नेहा ने अपनी मां के बर्थडे केक कटिंग का एक प्यारा सा वीडियो भी शेयर किया है.
View this post on Instagram
