Last Updated:
Raksha Bandhan Gift Ideas: इस रक्षाबंधन पर बहन को दें ट्रेंडी और बजट-फ्रेंडली बैग दे सकते हैं. दिल्ली के सदर बाजार में 200 रुपये से शुरू, चीन से मंगाए गए स्टाइलिश मिनी पर्स उपलब्ध हैं. आइये जानते हैं इस बाजार के बारे में.
नई दिल्ली: रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के अटूट रिश्ते का जश्न है. अगर इस बार आप अपनी बहन को ऐसा तोहफा देना चाहते हैं जो खूबसूरत होने के साथ-साथ ट्रेंडी और बजट-फ्रेंडली भी हो, तो रंग-बिरंगे छोटे स्टाइलिश बैग और मिनी पर्स बेहतरीन विकल्प हैं. आकर्षक डिज़ाइन, शानदार रंगों और किफायती कीमतों में मिलने वाले ये बैग हर उम्र की लड़कियों की पहली पसंद बन रहे हैं.
रक्षाबंधन का त्योहार इस बार 28 अगस्त को मनाया जाएगा, जिसमें अब बस कुछ ही दिन बाकी हैं. ऐसे में रक्षाबंधन का त्यौहार जहां बहन अपने भाई की कलाई पर रक्षा का सूत्र बांधती हैं यानी राखी बांधती हैं तो वहीं भाई भी अपनी बहन को अलग-अलग तोहफे गिफ्ट देते हैं. इस बार आप अपनी बहन को वही पुराने गिफ्ट ना देकर कुछ नया गिफ्ट देने के बारे में अगर सोच रहे हैं तो दिल्ली का सदर बाजार एक बेस्ट विकल्प है. यहां पर कुछ ऐसे पर्स आए हुए हैं जो सिर्फ रक्षाबंधन स्पेशल ही हैं.
सिर्फ 200 रुपए से शुरू है कीमत
दिल्ली के सदर बाजार में जब आप जाएंगे तो यहां पर जिस गली में होम डेकोर यानी घर को सजाने का सामान मिलता है. उस गली के अंदर जाते ही आपको शिव बैग एंपोरियम नाम से एक छोटी सी दुकान मिलेगी. यहां पर रक्षाबंधन स्पेशल बैग मिल रहा है. इस बैग की खूबसूरती देखकर ही आप दंग हो जाएंगे. क्योंकि यह रंग-बिरंगे हैं और बेहद शाइनिंग है. यानी उनकी चमक ही आपकी बहन को अपनी ओर आकर्षित करेगी.
ये छोटे बैग पर्स रखने से लेकर बड़े बैग जिसमें आप मोबाइल और बाकी सामान रख सकते हैं, उसी में हर एक आकार में उपलब्ध हैं. खास बात यह है कि इन बैग की कीमत बहुत ज्यादा नहीं है. बल्कि सिर्फ 200 रुपए से लेकर 600 रुपए के अंदर ही है. यकीनन ये बैग आपकी बहन को बहुत पसंद आएंगे. हर एक उम्र की लड़की और महिलाओं के लिए यहां पर बैग के अलग-अलग आकार और साइज, रंग और डिजाइन मौजूद हैं.
चीन से मंगाए गए हैं ये खास प्रोडक्ट
आपको बता दें कि सदर बाजार में इस तरह के बैग पहली बार मिल रहे हैं. इसे रक्षाबंधन स्पेशल बैग के नाम से बेचा जा रहा है. ये बैग चीन से मंगवाए गए हैं. इस बैग की खास बात यह है कि यह देखने में बेहद महंगे और स्टाइलिश लगते हैं. यही वजह है कि तेजी से लोग इसकी खरीदारी कर रहे हैं. यहां का स्टॉक खत्म हो रहा है. सदर बाजार आने वाले ग्राहकों को ये बैग बहुत पसंद आ रहे हैं.
ऐसे में अगर आप भी अपनी बहन को इस रक्षा बंधन पर कुछ नया, कुछ खास और स्टाइलिश देना चाहते हैं तो आप सदर बाजार के होम डेकोर वाली गली में पहुंच सकते हैं या फिर इस दुकान के मालिक के नंबर पर भी कॉल कर सकते हैं, जिनका नंबर 9625261121 है.
About the Author
बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से Hindi.News18.com<…
और पढ़ें
