83 साल के अमिताभ बच्चन को याद आईं मां तेजी, शेयर किया भावुक पोस्ट, बिना तस्वीर के बयां किया दिल का हाल

Last Updated:

अमिताभ बच्चन ने अपनी मां तेजी बच्चन की जयंती पर उन्हें भावुक अंदाज में याद किया. 12 अगस्त को तेजी बच्चन की जयंती के मौके पर बिग बी ने सोशल मीडिया और ब्लॉग पर खास पोस्ट शेयर किया. उन्होंने मां को अपनी प्रेरणा, हौसले और सब्र की मिसाल बताया. खास बात यह रही कि अमिताभ ने उनकी तस्वीर शेयर नहीं की. ऐसा उन्होंने क्यों किया इसका भी खुलासा किया है.

अमिताभ बच्चन अपनी बातों में अकसर अपनी-मां और बाबू जी का जिक्र करते हैं.

नई दिल्ली. बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन आज अपनी मां तेजी बच्चन को बेहद भावुक अंदाज में याद कर रहे हैं. 12 अगस्त यानी आज तेजी बच्चन की जयंती है और इस खास दिन पर 83 साल के अमिताभ ने अपनी मां के नाम एक दिल छू लेने वाला पोस्ट शेयर किया है.खास बात यह रही कि उन्होंने मां की कोई तस्वीर पोस्ट नहीं की, बल्कि शब्दों के जरिए अपने दिल की भावनाएं जाहिर कीं.अमिताभ ने तेजी बच्चन को अपनी प्रेरणा, हौसले और सब्र की मिसाल बताया.

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने बुधवार को अपनी मां तेजी बच्चन की जयंती पर उन्हें याद करते हुए अपने ब्लाग पर एक खास पोस्ट शेयर किया. उन्होंने अपनी मां को प्रेरणा, हौसले और सब्र की मिसाल बताया. बुधवार सुबह अमिताभ ने सोशल मीडिया पर अपनी मां को याद करते हुए एक प्यारा सा नोट लिखा. उन्होंने लिखा, ’12 अगस्त , मां का जन्म दिवस ! हमारी प्रेरणा, हमारा मनोबल!’

क्यों अमिताभ बच्चन ने शेयर नहीं की तस्वीर

अमिताभ बच्चन ने  साथ ही यह भी बताया कि उन्होंने आज मां जयंती पर सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीर क्यों नहीं लगाई. उन्होंने लिखा, ‘तस्वीर नहीं लगाएंगे. क्योंकि जिनकी छवि हृदय में सदा रही हो, उसे यहां कैसे अंकित किया जा सकता है.’

अमिताभ बच्चन का पोस्ट.

एक्स पर किया पोस्ट

एक्टर ने इस खास मौके पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी एक पोस्ट शेयर की. उन्होंने लिखा, ‘टी 5823 – 12 अगस्त, मां का जन्मदिन! प्रेरणा, हौसले और सब्र की मिसाल.दिल में हमेशा बसी एक पूरी विशाल दुनिया.’

क्या करती थीं तेजी बच्चन

आपको बता दें कि तेजी बच्चन का जन्म 12 अगस्त 1914 को हुआ था. तेजी ने 1941 में मशहूर हिंदी कवि हरिवंश राय बच्चन से शादी की थी और वे मशहूर कवि से जुड़े साहित्यिक और सांस्कृतिक हलकों में भी अपनी पहचान रखती थीं. वे एक थिएटर कलाकार भी थीं और उन्होंने कई स्टेज नाटकों में हिस्सा लिया था, जिनमें शेक्सपियर के नाटक ‘मैकबेथ’ का हिंदी रूपांतरण भी शामिल था.

93वें साल में कहा दुनिया को अलविदा

तेजी बच्चन अमिताभ व अजिताभ बच्चन की मां थीं. अजिताभ ज्यादातर फिल्म इंडस्ट्री की चकाचौंध से दूर रहे और उन्होंने बिजनेस में अपना करियर बनाया, जबकि अमिताभ बच्चन ने हिंदी सिनेमा की दुनिया में अपनी जबरदस्त पहचान बनाई. तेजी बच्चन का निधन 21 दिसंबर 2007 को मुंबई में 93 साल की उम्र में हुआ था. उनका निधन उनके पोते अभिषेक बच्चन की बॉलीवुड सुपरस्टार ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ शादी के कुछ ही महीनों बाद हुआ था.

About the Author

Shikha Pandey

15 साल पहले पत्रकारिता से शुरू हुआ शिखा पाण्डेय का सफर आज भी उसी जुनून के साथ जारी है. दिसंबर 2019 में न्यूज18 हिंदी से जुड़ने के बाद वह चीफ सब एडिटर के रूप मे…

और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *