दिल्ली में 14 नवंबर से बदल जाएंगे ट्रैफिक नियम, मथुरा रोड से पुश्ता रोड तक कई रास्ते बंद, देखें पूरा अपडेट

होमताजा खबरDelhi

दिल्ली: 14 नवंबर से बदल जाएंगे ट्रैफिक नियम, कई रास्ते होंगे बंद, देखें अपडेट

Last Updated:

यदि आपके आवाजाही का रास्‍ता भारत मंडपम के इर्द-गिर्द से गुजरता है तो आने वाले दो सप्‍ताह दिल्‍लीवालों के लिए मुश्किल भरे हो सकते हैं. दिल्‍ली ट्रैफिक ने एक एडवाइजरी जारी की है, जिसमें 14 नवंबर से ट्रैफिक नियमों के बदलने की बात कही गई है. वहीं, छठ पूजा को देखते हुए भी ट्रैफिक पुलिस ने कई रास्‍तों पर आवाजाही को प्रतिबंधित किया है.

दिल्‍ली पुलिस ने शहर की यातायात व्‍यवस्‍था में व्‍यापक बदलाव किए हैं. (फाइट फोटो)

नई दिल्‍ली. कल यानी 14 नवंबर को घर से बाहर निकलने से पहले ट्रैफिक अपडेट जरूर चेक कर लीजिएगा. कहीं ऐसा ना हो कि आपकी छोटी सी लापरवाही की वजह से आपका चंद मिनटों का रास्‍ता कई घंटों में बदल जाए और आपको बेवजह परेशान होना पड़ जाए. दरअसल, 14 नवंबर से अगले कुछ दिनों के लिए दिल्‍ली के ट्रैफिक नियम बदलने जा रहे हैं. मथुरा रोड के साथ-साथ पुश्‍ता रोड पर वाहनों की आवाजाही को पूरी तरह से रोक दिया जाएगा. ट्रैफिक नियमों में यह बदलाव 45वें भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले (ट्रेड फेयर) और छठ पूजा के मद्देनजर किए जा रहे हैं.

इस बदलाव को लेकर दिल्‍ली ट्रैफिक पुलिस ने एक एडवाइजरी भी जारी की है. इस एडवाइजरी के तहत भारत मंडपम में 14 से 27 नवंबर के बीच 45वां भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला (ट्रेड फेयर) आयोजित होने जा रहा है. 14 से 27 यानी अगले 14 दिनों तक भारत मंडपम के इर्द गिर्द से गुजरने वाले रास्‍तों में भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है. जिसको देखते हुए दिल्‍ली ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों को कुछ सड़कों से परहेज करने की सलाह दी है. इन रास्‍तों में मथुरा रोड, भैरों मार्ग, रिंग रोड, शेरशाह रोड, पुराना किला रोड, भगवान दास रोड और तिलक मार्ग शामिल हैं.

  1. कितने बजे से कितने बजे तक मिलेगी ट्रेड फेयर में इंट्री: दिल्‍ली ट्रैफिक पुलिस ने इन मार्गों से गुजरने वाले वाहन चालकों को मेट्रो सहित दूसरे सार्वजनिक परिवहन का इस्‍तेमाल करने की सलाह दी है. दिल्‍ली ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, ट्रेड फेयर में 14 से 18 नवंबर के बीच बिजनेस डेज होंगे. इन चार दिनों में भारत मंडपम में इंट्री सुबह करीब 9:30 बजे शुरू होगी और शाम करीब 7 बजे तक जारी रहेगी. बिजनेस डेज में ट्रेड फेयर आने वाले लोगों को गेट संख्‍या 3, 4, 6 और 10 से इंट्री मिलेगी. इनके सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्‍टेशन को छोड़कर अन्‍य सभी मेट्रो स्‍टेशनों पर उपलब्‍ध होगी. साथ ही ऑन लाइन टिकट भी बुक कराई जा सकती है.
  2. ट्रेड फेयर जाने वाले कहां पार्क कर सकते हैं गाड़ियां: दिल्‍ली ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, अपने प्राइवेट विहिकल से ट्रेड फेयर जाने वाले लोगों के लिए भारत मंडपम के बेसमेंट में पार्किंग की व्‍यवस्‍था की गई है. यहां भैरों मार्ग-रिंग रोड सुरंग के रास्ते पहुंचा जा सकता है. इसके अलावा, भैरों मंदिर पार्किंग और भारत मंडपम बेसमेंट-2 में भी पार्किंग की सुविधा होगी. भारत मंडपम बेसमेंट-2 तक पहुंचने के लिए आपको प्रगति सुरंग और मथुरा रोड अंडरपास-4 का रास्‍ता लेना होगा. ट्रेड फेयर कैंपस के भीतर वाहनों के पार्किंग की व्‍यवस्‍था नहीं होगी.
  3. पैदल आने वाले कहां से भारत मंडपम में होंगे दाखिल: पैदल आने वाले लोगों के लिए इंट्री गेट नंबर 1, 4, 6 और 10 से होगी. जबकि बाहर निकलने के लिए उन्‍हें गेट नंबर 1, 4, 7, 9 और 10 का रास्‍ता लेना होगा. कैब और ऑटो-रिक्शा से पहुंचने वालों के लिए भैरों मार्ग पर दोनों ओर 25 ‘पिक-अप प्वाइंट’ बनाए गए हैं. इस सब के इतर दिल्‍ली ट्रैफिक पुलिस ने किसी भी दिक्‍कत में बचने के लिए ट्रेड फेयर आने वाले आगंतुकों को सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन का इस्‍तेमाल करने की सलाह दी है.

छठ को लेकर भी ट्रैफिक पुलिस ने भी किए कुछ बदलाव
दिल्‍ली ट्रैफिक पुलिस ने छठ पूजा को मद्देनजर भी कुछ मार्गों में बदलाव किया है. पूर्वी, उत्तर-पूर्वी और शाहदरा जिलों की कई सड़कों पर वाहनों की आवाजाही को प्रतिबंधित किया गया है. ट्रैफिक पुलिस ने सलाह दी है कि वे पुश्ता रोड पर शास्त्री पार्क से खजूरी चौक, नानकसर टी-पॉइंट से सोनिया विहार टोल टैक्स और शांति वन से श्मशान घाट तक आवाजाही से परहेज करें. इसके अलावा, उत्तरी दिल्ली, मध्य दिल्ली, पूर्वी दिल्ली और नई दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन चालक दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे और जीटी रोड का उपयोग कर सकते हैं.

यहां पर की गई है पार्किंग की व्‍यवस्‍था
जाम से बचने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने श्रद्धालुओं के लिए 13 पार्किंग स्थलों की पहचान की है. इन स्थानों में डीएनडी के पास यमुना खादर, डीडीए मैदान, आईपी एक्सटेंशन में वेस्ट विनोद नगर का एक मैदान, खजूरी मेट्रो स्टेशन के बगल का इलाका शामिल है. इसके अलावा सोनिया विहार के निवासियों के लिए दूसरे, 3.5 और 4.5 पुश्ते के पास यमुना की खाली जमीन पर पार्किंग की व्‍यवस्‍था की गई है. इसके अलावा अन्य स्थानों पर भी पार्किंग की व्यवस्था की गई है. (एजेंसी इनपुट के साथ)

About the Author

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *