Last Updated:
दिल्ली के भिकाजी कामा प्लेस में अब पार्किंग के लिए भटकना नहीं पड़ेगा. यहां 432 कारों और 193 बाइक की क्षमता वाली पांच मंजिला मल्टीलेवल पार्किंग शुरू हो गई है. उपराज्यपाल सरदार तरनजीत सिंह संधू ने इसका उद्घाटन किया. करीब 40 करोड़ रुपये की लागत से बनी इस पार्किंग में 18 कारों के लिए एक साथ EV चार्जिंग की सुविधा है. FASTag एंट्री के साथ CCTV कैमरे और स्मार्ट पार्किंग गाइडेंस सिस्टम भी लगाए गए हैं. ड्राइवरों के लिए वेटिंग रूम और दिव्यांगों के लिए विशेष पार्किंग की व्यवस्था है. इससे इलाके में जाम और अवैध पार्किंग की समस्या कम होने की उम्मीद है.
दिल्ली के भिकाजी कामा प्लेस में 40 करोड़ रुपये की लागत से बनी पांच मंजिला पार्किंग शुरू हो गई है. (फोटो X/LG Delhi)
दिल्ली के भिकाजी कामा प्लेस जाने वालों के लिए पार्किंग की एक बड़ी परेशानी दूर हो गई है. यहां अब गाड़ी खड़ी करने के लिए सड़क किनारे जगह तलाशने या लंबे समय तक चक्कर लगाने की जरूरत कम होगी. दिल्ली के उपराज्यपाल सरदार तरनजीत सिंह संधू ने इलाके में तैयार पांच मंजिला मल्टीलेवल पार्किंग का उद्घाटन कर इसे आम लोगों को समर्पित कर दिया है. इस नई सुविधा में एक साथ 432 कारें और 193 दोपहिया वाहन पार्क किए जा सकेंगे. यानी कुल 625 गाड़ियों के लिए यहां जगह बनाई गई है. भिकाजी कामा प्लेस जैसे व्यस्त कमर्शियल इलाके में यह सुविधा लोगों को बड़ी राहत दे सकती है. खास बात यह है कि पार्किंग में इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए भी चार्जिंग की व्यवस्था की गई है.
करीब 40 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस पार्किंग को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है. यहां FASTag के जरिए एंट्री मिलेगी. गाड़ियों की निगरानी के लिए CCTV कैमरे लगाए गए हैं. पार्किंग में लिफ्ट और स्मार्ट पार्किंग गाइडेंस सिस्टम भी मौजूद है. इससे वाहन चालकों को खाली जगह तलाशने में आसानी होगी. दिव्यांगों के लिए विशेष पार्किंग की व्यवस्था की गई है. वहीं 18 कारों को एक साथ चार्ज करने की सुविधा भी मिलेगी. ड्राइवरों के लिए वेटिंग रूम बनाया गया है. पीने के पानी और अलग-अलग टॉयलेट की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है. उम्मीद है कि इससे इलाके में सड़क किनारे होने वाली अवैध पार्किंग घटेगी और ट्रैफिक का दबाव कम होगा.
#WATCH | Delhi: On the inauguration of a multi-level parking facility at Bhikaji Cama Place by LG Taranjit Singh Sandhu, BJP MLA from RK Puram Anil Sharma says, “I thank Prime Minister Narendra Modi and our LG, who personally came here today to inaugurate this multi-level parking facility built by the DDA… Bhikaji Cama Place is a commercial complex that attracts a large number of vehicles and has always faced congestion. I believe this initiative by the DDA, under the guidance of the LG will benefit the entire area, including neighbouring localities…”
