Last Updated:
नीम करौली बाबा के जीवन पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने दुनियाभर में 400 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. फिल्म ने अपने बजट से करीब 200 गुना ज्यादा कमाई की है. फिल्म की सफलता के जश्न में डूबी टीम ने छात्रों से खास मुलाकात की. फिल्म और सिनेमा से जुड़े दिलचस्प बातें कीं. फिल्म के निर्देशक विशाल चतुर्वेदी और एक्टर शोभिनव सत्या ने छात्रों के तमाम सवालों के जवाब भी दिए.
‘हनुमान अंश’ ने कमाई में रिकॉर्ड कायम किया है. (फोटो साभार: YouTube/Videograb)
नई दिल्ली: ‘हनुमान अंश’ ने दुनिया भर में 400 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. यह आध्यात्मिक गुरु नीम करौली बाबा के जीवन पर बनी है. फिल्म ने भारत में 309.38 करोड़ रुपये और दुनिया भर में 404.25 करोड़ रुपये की कमाई की है. लगभग 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने अपने बजट से लगभग 200 गुना ज्यादा कमाई की है. फिल्म ‘हनुमान अंश’ की सफलता से गदगद फिल्ममेकर्स और एक्टर्स इस पर खूब बातें कर रहे हैं. टीम ने नोएडा में छात्रों के लिए इंटरैक्शन किया. एक यूनिवर्सिटी के इवेंट में फिल्म के निर्देशक विशाल चतुर्वेदी और लीड एक्टर शोभिनव सत्या ने फिल्ममेकिंग, शूटिंग के अनुभव, अभिनय की तैयारी और आध्यात्मिक टॉपिक पर काम करने की चुनौतियों को साझा किया.
नोएडा के महर्षि यूनिवर्सिटी ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के छात्रों को फिल्म इंडस्ट्री के सिस्टम को करीब से समझने का अवसर मिला. इवेंट में सबका ध्यान ‘द जर्नी बिहाइंड हनुमान अंश’ विषय पर हुए पैनल डिस्कशन पर गया. इसमें फिल्म के डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी ने विद्यार्थियों के साथ अपनी फिल्मी जर्नी साझा की. उन्होंने बताया कि किस तरह उन्होंने मेडिकल फील्ड से फिल्म मेकिंग की दिशा में कदम बढ़ाया और इसके बाद ‘हनुमान अंश’ की कहानी और फिल्म को आकार दिया. उन्होंने आध्यात्मिक विषय पर फिल्म बनाने की जिम्मेदारी, क्रिएटिव प्रोसेस और शूटिंग के दौरान सामने आने वाली चुनौतियों पर भी विस्तार से चर्चा की.
शोभिनव सत्या ने अभिनय पर की बात
फिल्म के लीड एक्टर शोभिनव सत्या ने भी विद्यार्थियों के साथ अपने अभिनय अनुभव साझा किए. उन्होंने बताया कि फिल्म में भगवान हनुमानजी से जुड़े किरदारों और दृश्यों को निभाते समय उन्हें भावनात्मक और आध्यात्मिक जुड़ाव का अनुभव हुआ. उन्होंने अभिनय की तैयारी, किरदार को समझने के प्रोसेस और शूटिंग के दौरान सामने आए कई अनुभवों के बारे में छात्रों को जानकारी दी. पैनल चर्चा में फिल्म मेकिंग के तकनीकी और रचनात्मक पहलुओं पर भी बातचीत हुई.
छात्रों के सवालों के दिए जवाब
फिल्म टीम ने छात्रों को बताया कि एक सफल फिल्म के लिए केवल कैमरे के सामने अच्छी परफॉर्मेंस पर्याप्त नहीं होती. इसके लिए कलाकारों और पूरी टीम की तैयारी, अनुशासन, टीमवर्क, भावनाओं को समझने की क्षमता और हालातों के अनुसार सही समय पर निर्णय लेना भी अहम होता है. छात्रों के लिए विशेष सवाल-जवाब सेशन आयोजित किया गया. विद्यार्थियों ने एक्टिंग, डायरेक्शन, फिल्म इंडस्ट्री में करियर की संभावनाओं, आध्यात्मिक विषयों पर फिल्म बनाने के प्रोसेस और मनोरंजन जगत की चुनौतियों से जुड़े कई सवाल पूछे. फिल्म की टीम ने बताया कि ‘हनुमान अंश’ ने 52 दिनों में दुनिया भर में 400 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा पार किया है. वहीं फिल्म का गीत ‘पार्वती’ भी यूट्यूब के ग्लोबल चार्ट के गीतों में शामिल रहा है.
About the Author
अभिषेक नागर \’न्यूज18 डिजिटल\’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर \’न्यूज18 डिजिटल\’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और…
और पढ़ें
