रक्षाबंधन पर बहन को दें 9 कैरेट गोल्ड रिंग, ये 5 खास डिजाइन देंगे सिंपल से स्टाइलिश लुक, देखें फोटोज

होमफोटोDelhi

रक्षाबंधन पर बहन को दें 9 कैरेट गोल्ड रिंग, ये 5 डिजाइन हैं खास

Last Updated:

रक्षाबंधन पर बहन को 9 कैरेट की गोल्ड रिंग गिफ्ट करें. यह लंबे समय तक यादगार रहेगी. आप बटरफ्लाई डिजाइन, मिनिमल मोटिफ, लीफ पैटर्न, ज्योमेट्रिक कटवर्क या इंटरकनेक्टेड शेप वाली 5 खास रिंग्स चुन सकते हैं. ये अंगूठियां बेहद सिंपल और स्टाइलिश हैं. इन्हें रोजाना आसानी से पहना जा सकता है.

रक्षाबंधन पर अगर इस बार बहन को राखी के साथ कुछ ऐसा गिफ्ट देना चाहते हैं, जो लंबे समय तक उसके पास रहे, तो 9 कैरेट गोल्ड की ये खूबसूरत रिंग्स एक अच्छा ऑप्शन हो सकती हैं. इन डिजाइन्स में ज्यादा भारी-भरकम काम नहीं है, बल्कि सिंपल, एलिगेंट और रोजाना पहने जा सकने वाला लुक देखने को मिलता है.

इस रिंग में छोटा-सा बटरफ्लाई और फ्लोरल टच दिया गया है. इसका डिजाइन काफी नाजुक और प्यारा है. अगर आपकी बहन को सिंपल लेकिन थोड़ा क्यूट और फेमिनिन ज्वेलरी पसंद है, तो ये डिजाइन अच्छा लगेगा.

इस रिंग में बीच में छोटा-सा गोल्ड मोटिफ दिया गया है. डिजाइन बहुत ज्यादा भरा हुआ नहीं है, इसलिए इसे ऑफिस, कॉलेज या रोजाना पहनने के लिए भी चुना जा सकता है. मिनिमल ज्वेलरी पसंद करने वाली बहनों के लिए ये बढ़िया विकल्प है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

इस रिंग का डिजाइन सबसे अलग नजर आता है. इसमें लगातार बने हुए पत्तियों जैसे पैटर्न को रिंग पर लगाया गया है. इसका पैटर्न थोड़ा मॉडर्न है और हाथ में पहनने के बाद काफी स्टाइलिश लुक देता है.

इस रिंग में छोटे-छोटे कटवर्क और ज्योमेट्रिक शेप का इस्तेमाल किया गया है. इसका डिजाइन ट्रेडिशनल गोल्ड ज्वेलरी से थोड़ा अलग है और उन बहनों के लिए अच्छा है जिन्हें यूनिक पैटर्न पसंद आते हैं.

इस रिंग में आपस में जुड़े हुए शेप्स का डिजाइन बनाया गया है. ये डिजाइन रिश्ते के बॉन्ड को भी खूबसूरती से दिखाता है जैसे भाई-बहन का रिश्ता, जिसमें दो लोग अलग होकर भी एक-दूसरे से जुड़े रहते हैं बाकी डिजाइन डेली के लिए बेस्ट है.

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *