बेर का अचारः गुड़ और शहद से तैयार होता है मीठा स्वाद, एक बार जरूर करें ट्राई; पलामू में यहां से खरीदें

Last Updated:

पलामू के डिजनीलैंड मेले में बेर का मीठा अचार आकर्षण बना हुआ है. हाजीपुर के कारोबारी इसे बेर, गुड़ और शहद से तैयार करते हैं. मेले के स्टॉल पर 25 तरह के अचार उपलब्ध हैं. इनकी कीमत 300 से 400 रुपये किलो है. लोग इस नए स्वाद को खूब पसंद कर रहे हैं.

ख़बरें फटाफट

पलामूः सावन को लेकर पलामू में श्रावणी मेला लगता है. इस सावन पलामू जिले में जगह-जगह मेले और बाजार सज गए हैं. मेदिनीनगर के शिवाजी मैदान में लगा डिजनीलैंड मेला भी इन दिनों लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. मेले में देश के अलग-अलग हिस्सों से कारोबारी और दुकानदार पहुंचे हैं. जहां घरेलू उपयोग के सामान, खाद्य पदार्थ, कपड़े, जूते, फर्नीचर समेत कई तरह के उत्पादों के स्टॉल लगाए गए हैं. इन्हीं स्टॉलों के बीच अचार का एक खास स्टॉल लोगों का ध्यान खींच रहा है.

बेर का अचार बना आकर्षण
आमतौर पर लोगों ने बेर को फल के रूप में खूब खाया होगा, लेकिन क्या आपने कभी बेर का अचार चखा है? मेले में हाजीपुर, बिहार से पहुंचे दुकानदार के स्टॉल पर बैर का अचार लोगों के लिए खास आकर्षण बना हुआ है. दुकानदार के मुताबिक बैर का यह अचार स्वाद में मीठा है और इसे बेर, गुड़ और शहद से तैयार किया जाता है. यही वजह है कि पारंपरिक खट्टे अचार से अलग इसका स्वाद लोगों को पसंद आ रहा है.

25 तरह के अचार, कीमत 300 से 400 रुपये किलो
दुकानदार ने बताया कि उनके इस स्टॉल पर सिर्फ बेर ही नहीं, बल्कि करीब 25 तरह के अचार उपलब्ध हैं. इनमें लहसुन, आंवला, आम, अदरक, मिक्स अचार और मिर्च समेत कई तरह के स्वाद शामिल हैं. जिस 25 प्रकार के अचार में करीब 6 मीठे, 2 खट्टे-मीठे और 17 प्रकार के खट्टे अचार हैं. इनकी कीमत करीब 300 से 400 रुपये प्रति किलो है. जिसकी अपनी अपनी खास स्वाद के साथ खासियत भी है.

मेले में नया और ट्रेंडिंग आइटम
उन्होंने कहा कि अचार के इस स्टॉल पर बैर का अचार खास तौर पर लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है. ये अचार मेले में एकदम नया और ट्रेंडिंग आइटम है. मेले में आने वाले लोग अलग-अलग अचार को देखकर उनके स्वाद और बनाने के तरीके के बारे में जानकारी ले रहे हैं. कई लोग इसे चखने के बाद पसंद भी कर रहे हैं और घर ले जाने के लिए खरीदारी कर रहे हैं.

सावन के मेले में स्वाद का नया अनुभव
सावन के मौके पर मेले में जहां लोग झूले, मनोरंजन और खरीदारी का आनंद ले रहे हैं, वहीं इस तरह के नए खाद्य उत्पाद उन्हें अलग स्वाद का अनुभव भी दे रहे हैं. बैर से बनने वाला मीठा अचार इसी वजह से मेले में लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है. दुकानदार इसे शुगर के मरीजों के लिए भी खाने का दावा कर रहे है.

About the Author

Prashun Singh

प्रसून सिंह को मीडिया में 7 साल काम करने का अनुभव है. खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रोचक अंजाद में पेश करना खासियत है. दैनिक भास्कर अखबार में इंटर्नशिप के साथ करियर की शुरुआत हुई.

इसके बाद ETV Bharat (बिहार)…

और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *