Last Updated:
UGC NET Exam Preparation: UGC NET 2026 एग्जाम को लेकर अभ्यर्थियों की तैयारी शुरू हो चुकी है. जून जुलाई में परीक्षा संभावित है. राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा को लेकर परीक्षार्थियों को उसी स्तर से तैयारी करनी पड़ती है. ऐसे में इस एग्जाम को लेकर क्या कुछ करना है? इस परीक्षा को कैसे आसानी से निकाला जा सकता है?
जहानाबाद: UGC NET 2026 एग्जाम को लेकर अभ्यर्थियों की तैयारी शुरू हो चुकी है. जून जुलाई में परीक्षा संभावित है. राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा को लेकर परीक्षार्थियों को उसी स्तर से तैयारी करनी पड़ती है. ऐसे में इस एग्जाम को लेकर क्या कुछ करना है? इस परीक्षा को कैसे आसानी से निकाला जा सकता है? इस पर 5 बार के सफल NET पास अभ्यर्थी से एक एक पहलू पर हुई बात से आप जानेंगे कि कैसे इस परीक्षा को मेहनत की बदौलत निकाला जा सकता है. जहानाबाद के हुलासगंज प्रखंड के रहने वाले मोनू कुमार अब तक 5 बार UGC Net परीक्षा निकाल चुके हैं. हिंदी से उनकी तैयारी है.
UGC Net परीक्षा का पैटर्न समझना जरूरी
मोनू ने Local 18 से कहा कि UGC Net परीक्षा राष्ट्रीय स्तर की एक पात्रता परीक्षा है. यह दो बार एक साल में आयोजित होती है. कुल 300 अंकों की होने वाली परीक्षा के लिए अभी फॉर्म भरे जा रहे हैं. जून जुलाई में परीक्षा संभावित है. ऐसे में अब अभ्यर्थी ने परीक्षा की तैयारियों पर प्रकाश डालना शुरू कर दिया है. एग्जाम निकालने के लिए क्या कुछ करना होता है, उस पर उन्होंने कहा कि UGC Net परीक्षा का पैटर्न समझना जरूरी है. दो पेपर होते हैं, जिसने एक कॉमन होता है. वहीं, दूसरा पेपर जिस विषय से आप परास्नातक करते हैं, उससे संबंधित आता है.
ऐसे करें UGC NET परीक्षा की तैयारी
उन्होंने कहा कि पेपर वन 100 अंक का और पेपर दो 200 अंक का तो कुल मिलाकर 300 अंक की परीक्षा होती है. परीक्षा में 150 में से 100 से ज्यादा सवाल सवाल बना लेते हैं तो JRF हो सकती है. वहीं 100 रहने पर Net और उससे नीचे Phd.
पेपर वन में ये पढ़ना जरूरी
अब पढ़ाई कैसे करनी है? इस पर उन्होंने कहा कि पेपर वन एक कॉमन पेपर है. जिसमें 10 यूनिट होते हैं. सभी यूनिट एक समान है. इसलिए हर एक यूनिट को विस्तार से पढ़ना जरूरी है. क्योंकि सवाल बीच से भी हो सकता है. 10 यूनिट है और हर यूनिट से 5 सवाल होते हैं. अब सोचिए मल्टीपल चॉइस क्वेश्चन है तो कहां से सवाल आयेगा वो जवाब गहनता से पढ़ने के बाद पता लग पाएगा. इस कारण से स्टूडेंट्स से ध्यान रखने वाली बात कहूंगा कि हमेशा गहनता से पढ़ाई करें.
पेपर टू में ये टॉपिक्स अहम
वहीं, पेपर टू की बात करूं तो इसमें भी 10 यूनिट होते हैं, लेकिन 4 टॉपिक्स बहुत महत्वपूर्ण होंगे. मोनू ने बताया कि महत्वपूर्ण टॉपिक्स में से हिंदी साहित्य का इतिहास, काव्य शास्त्र, व्याकरण और टेस्ट (कहानियां, उपन्यास, नाटक) शामिल है. टेस्ट से 30 प्रतिशत सवाल पूछे जाते हैं. अब करना यह है कि पिछले 10 साल के नेट परीक्षा के सवालों को दोहराना और अभ्यास करना जरूरी है. इसे आप कहीं से भी प्राप्त कर सकते हैं. यूट्यूब, Net के वेबसाइट सहित अन्य कहीं स्थानों से मिल सकता है.
About the Author
मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें
